Up Police Bharti 2023: बंपर भर्ती यूपी पुलिस में, 52,699 पद, इस दिन शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Up Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बंपर भर्ती आने वाली है। यूपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अलग अलग पदों पर 52699 भर्ती निकाली जाएंगी।

Update: 2023-08-20 09:28 GMT
Up Police Constable Bharti 2023 ( सोशल मीडिया)

Up Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बंपर भर्ती आने वाली है। यूपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अलग अलग पदों पर 52699 भर्ती निकाली जाएंगी। पुलिस विभाग में भर्ती के लिए एजेंसी चयन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बोर्ड ने 52699 सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा और अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था से आशय पत्र ( एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित किया है। 25 अगस्त तक कार्यदायी संस्थाओं को बोर्ड में आशय पत्र जमा करना होगा। अब सबसे बेहतर प्रस्ताव देने वाली संस्था को सीधी भर्ती कराने का कार्य सौंपा जाएगा।

अक्टूबर महीने में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक संस्था का चयन होने के बाद इसी साल अक्टूबर महीने में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने से पहले अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए। 20 से 25 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन आने का अनुमान हैं। बता दें कि बीते तीन वर्षों से यूपी पुलिस में करीब 36 हजार सिपाहियों की भर्ती की तैयारी चल रही थी। लेकिन, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा रूचि न लेने के बाद से बार बार भर्ती प्रक्रिया टल रही थी। बीते साल नवंबर महीने में कवायद शुरू हुई थी। लेकिन सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने ही रूचि दिखाई थी। जिससे निविदा निरस्त कर दी गई थी।

इन पदों पर होगी भर्ती

डीजीपी मुख्यालय की ओर से सिपाही पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बोर्ड को भेजने से भर्तियों की संख्या बढ़ाकर 52699 कर दी गई हैं। अब बोर्ड ने दोबारा कार्यदायी संस्था के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस, 8540 सिपाही पीएसी, 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल हैं।

Tags:    

Similar News