UP Police: पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, भर्ती प्रक्रिया में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

UP Police: डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के साथ ही 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-10-07 04:11 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

UP Police: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी पुलिस में जल्द ही 67 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। वहीं, भर्ती होने से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने भर्ती से संबंधित प्रक्रिया में बदलाव किया है। भर्ती बोर्ड अब इन पदों पर इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा करने जा रहा है। यह बनाने के लिए भर्ती बोर्ड ने कंपनियों से प्रस्ताव (एक्सप्रेशन ऑफ इटरेस्ट) मांगा है। यब प्रक्रिया लागू हो जाने से अभ्यर्थियों को बार-बार फार्म भरने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन की मिलेगी सुविधा

डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के साथ ही 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है। उन्होने कहा अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इसीलिए अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। यह सुविधा लागू हो जाने से अभ्यर्थियों को बार-बार अपनी डिटेल्स नहीं भरनी होगी। अपना फोटो और सिग्नेचर ही केवल एक बार अपलोड करना पड़ेगा।

इस संबंध में भर्ती बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन का काम जिस कंपनी को सौंपा जाएगा, उसे साफ्टवेयर विकसित करना होगा। साथ ही, डिजिलॉकर के साथ प्रमुख बैंकों से लिंक, बल्क मैसेज भेजने की सुविधा होनी चाहिए।

ई-टीआरपी भी होगी शुरू 

भर्ती बोर्ड ने ई-टीआरपी (ई-ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट सिस्टम) की व्यवस्था लागू करने की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ऐसी कंपनियों से आवेदन मांगे गये हैं, जिन्होने संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, पीएसू और पुलिस बलों में भर्तियों का काम किया है। कंपनी को अपने कर्मचारी बोर्ड के मुख्यालय में तैनात करने होंगे और भर्तियों से जुड़े समस्त डाटा का विश्लेषण करने के साथ उसे सत्यापित करना होगा। 

 

Tags:    

Similar News