UP Politics: एक्शन में बसपा सुप्रीमों मायावती, बसपा नेता नकुल दुबे पार्टी से बाहर

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की अध्यक्ष मायावती (BSP supremo Mayawati) ने पार्टी के ब्राह्मण नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से बाहर कर दिया है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-16 16:17 GMT

बसपा सुप्रीमों मायावती, बसपा नेता नकुल दुबे: Photo - Social Media 

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की अध्यक्ष मायावती (BSP supremo Mayawati) ने पार्टी के ब्राह्मण नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे (Former cabinet minister Nakul Dubey) को पार्टी से बाहर कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

ब्राह्मण नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नाजुक दुबे 

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के ब्राह्मण नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नाजुक दुबे को पार्टी से बाहर कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

नकुल दुबे 2007 की मायावती की सरकार मे नगर विकास मंत्री थे। वह मायावती के करीबी ब्राह्मण नेताओं मे शामिल थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वह बसपा के स्टार प्रचारक थे।



बताया जा रहा है कि इधर कुछ दिनों से उनके भाजपा नेताओ से संपर्क बढ़ने लगे थे। जिसके चलते ही बसपा सुप्रीमों मायावती ने उन पर यह कारवाई की है।

वर्ष 1984 में विद्यान्त हिन्दू डिग्री कॉलेज लखनऊ से बीए और 1987 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री लेकर इन्होंने लखनऊ हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। इसके बाद वह राजनीति में उतरे बसपा की ब्राह्मण राजनीति का बड़ा चेहरा बने। वह वर्ष 2007 में महोना से बसपा के सिंबल पर विधायक निर्वाचित हुए।

बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे को सीतापुर का लोकसभा प्रभारी बनाया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में नकुल दुबे लखनऊ से मैदान में उतरे थे।

Tags:    

Similar News