UP PCS 2022 Final Result: यूपी पीसीएस में बेटियों ने दिखाया दम, पहले तीन स्थान समेत टॉप 10 में 8 लड़कियां

UP PCS 2022 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 07 अप्रैल को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप-10 में कई बेटियों ने जगह बनाई है। टॉपर आगरा की ही दिव्या सिकरवार हैं। लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे स्थान पर रही हैं। विधायक साधना सिंह का बेटा अमन सिंह का नाम भी सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट में है।

Update:2023-04-08 02:14 IST
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

UP PCS 2022 Final Result: उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2022 परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट (UPPSC Result 2022) जारी हो गया है। इसमें बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 टॉपर्स में से 8 मह‍िलाएं हैं। कुल 364 लोगों को सेलेक्‍ट किया गया है, जिनमें से 110 महिला कैंडिडेट हैं। आगरा की दिव्या सिकरवार (Divya Sikarwar)ने यूपी पीसीएस 2022 में टॉप किया है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय (Pratiksha Pandey) हैं। बुलंदशहर की नम्रता सिंह (Namrata Singh) तीसरे स्थान पर रहीं। आकांक्षा गुप्ता ने चौथा स्थान हासिल किया है। पांचवें स्थान पर अंबेडकरनगर के कुमार गौरव आए हैं। SDM, DSP, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य पदों पर चयन के लिए यूपी पीसीएस 2022 की परीक्षा होती है।

यूपी पीसीएस 2022 की परीक्षा का आज रिजल्ट घोषित हो गया। परीक्षा में 364 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई। मुख्य परीक्षा में 1071 उम्मीदवार शामिल हुए थे। फाइनल रिजल्ट की सूची में बेटियां अव्वल रही हैं। पहले से चौथे स्थान तक लड़कियां रही हैं। पांचवें नंबर पर पहला पुरुष अभ्यर्थी रहा। विधायक साधना सिंह (MLA Sadhna Singh) का बेटा अमन सिंह का नाम भी सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट में है। अमन सिंह जेल अधिकारी बने हैं।

CM योगी ने दी बधाई


यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई-शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया। 'UPPSC द्वारा रिकॉर्ड 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई! इस परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की रिकॉर्ड सफलता एवं लगभग हर जनपद का प्रतिनिधित्व 'नए उत्तर प्रदेश' की नई तस्वीर है।'

यहां देखें रिजल्ट

आपको बता दें, कि यूपीपीएससी की पीसीएस मुख्य परीक्षा में कुल 5,311 कैंडिडेट शामिल हुए थे। जिनमें से 1,070 उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा पास की थी। वे इंटरव्यू के दौर में शामिल हुए थे। यूपी पीसीएस 2022 का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

टॉप-10 में कौन कहां, देखें यहां

यूपी पीसीएस 2022 में अंतिम रूप से 364 उम्मीदवार का चयन हुआ। आगरा की दिव्या सिकरवार ने यूपी पीसीएस 2022 में टॉप किया। उन्होंने नंबर-1 रैंक हासिल की। जबकि, लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय (Pratiksha Pandey) ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह, बुलंदशहर की नम्रता सिंह (Namrata Singh) तीसरे और उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता (Akanksha Gupta) चौथे स्थान पर रहीं।

इसी तरह, अंबेडकर नगर जिले के कुमार गौरव (Kumar Gaurav) पांचवें, लखनऊ की सल्तनत परवीन (Sultanat Parveen) छठे नंबर पर रही हैं। मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो सातवें नंबर पर जगह बनाने में सफल रहीं। आगरा की ऐश्वर्या दुबे (Aishwarya Dubey) 9वें और गोंडा के संदीप कुमार तिवारी (Sandeep Kumar Tiwari) 10वें स्थान पर रहे। इस तरह टॉप 10 में 8 महिलाएं हैं। आयोग ने ये भी दावा किया है कि यूपी पीसीएस 2022 भर्ती प्रक्रिया रिकॉर्ड 10 महीने में पूरी की गई।

नम्रता ने पहले प्रयास में पाई सफलता

यूपी के बुलंदशहर की बेटी ने UP PCS परीक्षा में तीसरा स्थान पाकर ज़िले का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय नम्रता सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में ये सफ़लता हासिल की। अनूपशहर की रहने वाली नम्रता सिंह पिता की इकलौती बेटी है। नम्रता ने जेपी विद्या मंदिर से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की है। 2015 में वो सीबीएसई टॉपर भी रही हैं। नम्रता की मां DPBS कॉलेज में प्रोफेसर हैं जबकि पिता एटा ग्राम्य विकास विभाग में उप निदेशक हैं। नम्रता सिंह के सूबे में तीसरा स्थान पाने पर परिवार में जश्न का माहौल है।

Tags:    

Similar News