UP वालों के लिए खुशखबरी, तीन एयरपोर्ट से इन 7 शहरों के लिए फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

उत्तर प्रदेश के तीन एयरपोर्ट सात शहरों से जुड़ेंगे। इन एयररपोर्ट से पांच शहर रविवार को और दो शहर सोमवार को जुड़े जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

Update: 2021-03-28 07:49 GMT
उत्तर प्रदेश के तीन एयरपोर्ट सात शहरों से जुड़ेंगे। इन एयररपोर्ट से पांच शहर रविवार को और दो शहर सोमवार को जुड़े जाएंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए रविवार का दिन बड़ा है। उत्तर प्रदेश के तीन एयरपोर्ट आज और कल तक सात शहरों से जुड़ जाएंगे। इन एयररपोर्ट से पांच शहर रविवार को और दो शहर सोमवार को जुड़े जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट कर रहा कि उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन एयरपोर्ट आज और कल में सात शहरों से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 मार्च 2021 को लखनऊ से गोरखपुर, आगरा से भोपाल, आगरा-बेंगलुरु, प्रयागराज-भोपाल, प्रयागराज-भुवनेश्वर के लिए उड़ाने शुरू होंगी। 29 मार्च 2021 को आगरा से मुंबई और आगरा से अहमदा के लिए उड़ाने शुरू होंगी।



29 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट का टाइम टेबल

अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट सुबह 8 बजे अहमदाबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी जो 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। बीस मिनट बाद यानि सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ा भरेंगी।

मुंबई-आगरा फ्लाइट सुबह 10.50 बजे मुंबई से आगरा के लिए रवाना होगी। दोपहर 12.55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे बाद दोपहर 1.25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी। तीसरे पहर 3.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।

Tags:    

Similar News