Van Mahotsav 2021: वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत आज से, परिवाहन मंत्री ने बिजनौर में लगाए पौधे

Van Mahotsav 2021: बिजनौर की महात्मा विदुर कुटी की पावन धरती पर यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने वन महोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन शिरकत करते हुए 15 सौ हेक्टैयर ज़मीन में पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है।

Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-01 13:43 GMT

पौधा लगाने के बाद पानी देते हुए परिवहन मंत्री अशोक कटारिया

Bijnor News : वृक्षा रोपण जन-आंदोलन के तहत बिजनौर की महात्मा विदुर कुटी की पावन धरती पर यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सहित पुलिस प्रशासन के अमले ने वन महोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन शिरकत करते हुए 15 सौ हेक्टैयर ज़मीन में पौधा रोपण लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसकी शुरुआत आज हो चुकी है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पुरे उत्तर प्रदेश में तीस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत आज से यानि 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक पौधा रोपण किया जायेगा। साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन बिजनौर से सटे गंगा किनारे बसे महाभारत सर्किट धरोहर से जुड़े महात्मा विदुर की पावन धरती पर गंगा किनारे वन विभाग की ज़मीन पर वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वृक्षा रोपण जन-आंदोलन कार्यक्रम में यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने शिरकत करते हुए ज़मीन में कई पौधे लगाए। साथ ही पुलिस प्रशासन के अफसरो ने कार्यक्रम में शिरकरत करते हुए सभी सरकारी कर्मचारी, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने पौधा रोपण किया। वन महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन 15 सौ हेक्टैयर ज़मीन के लक्ष्य में एक हज़ार पौधे लगाए गए हैं। यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सहित बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह, सीडीओ कांता प्रसाद, एसडीएम संगीता, तहसीलदार प्रीती सिंह और कई पुलिस के जवानो ने भी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पौधा रोपण में हिस्सा लिया।


वहीं यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कार्यक्रम के दौरान कहा पर्यावरण की सुरक्षा एव उसका संरक्षण प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार योगी के नेतृत्व में नए नए पौधे व वृक्षों से उत्तर प्रदेश को अच्छादित कर रही है। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष करोड़ों की संख्या में पौधारोपण किया जाता है। इस अभियान को कर्तव्य के तौर पर लेना चाहिए। प्राणों की वायु पौधों से मिलती है। पर्यावरण और वायु मंडल से प्राप्त होती है। वहीं जीवन की आयु को बढ़ाती है अगर प्राणों की वायु सुरक्षित करनी है तो पर्यावरन का सरक्षण करना चाहिए।

Tags:    

Similar News