Varanasi News: Aditya-L1 की सफल लॉन्चिंग के लिए हुई विशेष आरती, महामृत्युंजय मंत्र का हुआ जाप

Varanasi News: अस्सी घाट पर आयोजित जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा आरती में 5 अर्चकों द्वारा विशेष गंगा आरती की गई। अर्चकों ने Aditya-L1 का पोस्टर और दीप को हाथ में लेकर वैदिक मंत्रों उच्चारण से सफल लॉन्चिंग की कामना की।

Update: 2023-09-01 17:26 GMT
(Pic: Newstrack)

Varanasi News: चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब देश की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं। वहीं इसकी सफलता के लिए काशी में दुआओं का दौर शुरू हो गया हैं। काशी में विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में Aditya-L1 के सफल लॉन्चिंग की कामना मां गंगा से की गई। अर्चकों एवं श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र का जप किया।

5 अर्चकों ने की विशेष गंगा आरती

अस्सी घाट पर आयोजित जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा आरती में 5 अर्चकों द्वारा विशेष गंगा आरती की गई। अर्चकों ने Aditya-L1 का पोस्टर और दीप को हाथ में लेकर वैदिक मंत्रों उच्चारण से सफल लॉन्चिंग की कामना की। आप को बता दें कि ISRO के इस महत्वाकांक्षी मिशन को PSLV-XL रॉकेट की मदद से 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा।

देश के वैज्ञानिक रचेंगे इतिहास

आरती के आयोजक यश चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक कल पुनः एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहें। कल Aditya-L1 की लॉन्चिंग होने जा रही हैं। आज आरती में हम सभी ने आने हाथों में 1001 दीप और Aditya-L1 का पोस्टर लेकर उसकी सफल लॉन्चिंग की कामना की हैं।

आदित्य एल-1 मिशन लॉन्चिंग की तैयारी

मिशन की लॉन्चिंग से पहले ISRO चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि आदित्य एल-1 मिशन को लॉन्च करने की तैयारी जारी है। मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा।

Tags:    

Similar News