Varanasi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला, कहा- 'हमारे धर्म को लेकर तथ्यहीन बातें ना करें'
Varanasi News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गौशाला और गोबर सम्बंधित दिए गए विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया है।;
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला (Photo- Social Media)
Varanasi News: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी और पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आज वाराणसी के भाजपा मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गौशाला और गोबर सम्बंधित दिए गए विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया है।
अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया
आपको बता दें कि इस आयोजन में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान रविंद्र जायसवाल ने कहा कि "सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा गौशाला, गोबर के बारे में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद का नारा लगाकर विरोध प्रकट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया।
अखिलेश यादव को समुचित रूप से मानसिक इलाज की आवश्यकता -राकेश सिंह
इस सम्बन्ध में राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समुचित रूप से मानसिक इलाज की आवश्यकता है। उन्होंने बड़ी प्रमुखता के साथ कहा कि हमें ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मानसिक दशा पूर्ण रूप से ठीक नहीं है। जिस कारण वह अनाप-शनाप और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। उन्होंने प्रमुखता के साथ कहा कि हिंदू धर्म एक पूजनीय धर्म है, जैसे हमारा हिंदू धर्म बहुत ही निष्ठा के साथ आचरण में पालन करता है।
धर्म का विरोध बर्दास्त नहीं
हमारे धर्म को लेकर तथ्यहीन बातें ना करें और अपनी मानसिक दशा का इलाज कराएं। इस दौरान संजय जयसवाल, जेपी सिंह, राम सिंह, पंकज चौबे, अनिल पटेल, प्रविन शुक्ला, पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, सुरेश पटेल गुड्डू, केशव यादव, सुरेश सिंह, गौरव पटेल, गोपाल सिंह, सुधीर वर्मा, अजय विश्वकर्मा, विकास दुबे, महेंद्र पटेल पार्षद, कल्लू यादव, विनोद पटेल, कमलेश पाल, नागेंद्र गांधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।