Varanasi News: रात में लड़कियों ने बुलेट सवार को नीचे उतारा और जमकर बरसाए थप्पड़, फिर कर दिया कांड

Varanasi News: यूपी के वाराणसी से बुलेट सवार की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की की लड़के से बहस होती है जिसके बाद वह उसे पीटना शुरू कर देती है।

Update: 2024-08-31 10:00 GMT

रात में लड़कियों ने बुलेट सवार को रोककर जमकर पिटाई कर दी: Photo- Social Media

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो लड़कियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना हुकुलगंज इलाके की बताई जा रही है जहां पर दो लड़कियों ने एक बुलेट सवार लड़के को उसकी बाइक से पहले नीचे उतार और फिर जमकर थप्पड़ बरसाए। ये मामला रात के समय का है। लड़कियों की पिटाई का खौफ लड़के में इस कदर बैठा कि वह अपनी बुलेट वहीं छोड़कर भाग गया। दोनों लड़कियों का आरोप है कि बुलेट सवार रात के समय उनको छेड़ रहा था, जिस वजह से उन्होंने उसे सबक सिखाया।

Full View

बीच सड़क बुलेट सवार की पिटाई

बुलेट सवार की पिटाई का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लड़की की पहले बुलेट सवार से बहस होती है, जिसके बाद लड़का बाइक से नीचे उतरकर आगे बढ़ने लगता है। इस बीच गुस्साई लड़की उससे कुछ कहती है तो डर की वजह से लड़का बार-बार पीछे देखने लगता है। बुलेट सवार जैसे ही पीछे मुड़ने की कोशिश करता है वैसे ही लड़की उसे पकड़कर पीटना शुरू कर देती है।


थोड़ा आगे बढ़ने पर एक और लड़की भी उसके साथ मिलकर बुलेट सवार को पीटने लगती है। दोनों ने मिलकर बुलेट सवार युवक को जमकर पीटा। जिसके बाद वह लड़का बुलेट वहीं छोड़कर पास की एक गली में भाग गया। फिर गुस्साईं लड़कियां उसकी बुलेट को लातों से पीटने लगीं और कुछ ही देर में वहां से आगे बढ़ीं और वहां मौजूद दूसरे लड़कों से कुछ कहने लगीं।

Photo- Newstrack

बीच सड़क लड़कियों द्वारा लड़के को पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आखिर लड़कियों ने उसे क्यों पीटा ये अभी साफ नहीं है। उनका कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है।

Tags:    

Similar News