Varanasi Priyanka-Dimple Road Show: प्रियंका-डिंपल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Varanasi Priyanka-Dimple Road Show: प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने वाराणसी में रोड शो किया।;

Report :  Rishu Pathak
Update:2024-05-25 20:43 IST
Varanasi News

वाराणसी में प्रियंका और डिंपल का रोड शो। (Pic: Social Media)

  • whatsapp icon

Priyanka-Dimple Road Show: वाराणसी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने वाराणसी में रोड किया। पहली बार प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने एक साथ रोड शो किया। वह अपने प्रत्याशी इंडिया गठबंधन अजय राय के लिए वोट मांगने पहुंची।

काल भैरव मंदिर में की पूजा

रोड शो शुरु होने से पहले प्रियंका गांधी और सांसद डिंपल यादव ने कल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर के महंत सुनील दुबे ने बताया कि प्रियंका गांधी और डिंपल यादव पूरे विधि विधान से बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन की। करीब आधे घंटे तक बाबा के गर्भगृह में रही।


दुर्गाकुंड से शुरु हुआ रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव का रोड शो दुर्गाकुंड मंदिर से शुरू हुआ जो रविदास मंदिर तक चला। उनके साथ कांग्रेस नेता अजय राय भी मौजूद रहे। रैली की शुरुआत दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ की गई।


रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

पूरे रोड शो में इंडिया गठबंधन के समर्थकों का जमावड़ा दिखा।कोई अखिलेश यादव जिंदाबाद तो कोई प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। वहां पर बैठे प्रियंका डिंपल और अजय राय के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाई जा रही थी। कांग्रेस के कार्यकर्ता और सपा के कार्यकर्ता जगह-जगह रोड शो का स्वागत में लगे थे। रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने जगह-जगह रख कर जनता को संबोधित भी किया।


अजय राय के लिए मांगा वोट

इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए जन समर्थन भी मांगा है। जैसे-जैसे रोड शो आगे बढ़ रहा था वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा था। कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रामा सेंटर मोड़ पर ही काफी लोग को रोक दिया गया। इसके बाद ही प्रियंका गांधी और डिंपल यादव दोनों अपनी कर में बैठकर निकल गईं।

Tags:    

Similar News