Sonbhadra News: रहस्यमय हाल में एनसीएल कर्मी के बेटे का फंदे से लटकता मिला शव, घटना के वक्त था अकेला

Sonbhadra News: सोनभद्र में दो मामले सामने आए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले की जांच की जा रही है।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-14 13:58 GMT

Sonbhadra News: अनपरा थाना क्षेत्र के रेहटा गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद रहस्यमय हाल में एनसीएल कर्मी के पुत्र का शव उसके कमरे में लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। दीपावली पर बाहर के काम से लौटने के बाद से घर पर ही रह रहा था। महज 15 मिनट के लिए वह अकेला हुआ, और उसी दौरान उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी भेज दिया। घटना कैसे और क्यूं हुई? इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

क्या था पूरा मामला           

रेहटा निवासी मोनू 20 वर्ष पुत्र रामनारायण भारती के पिता एनसीएल कि बिना कोल परियोजना में कर्मचारी हैं। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। शुक्रवार को उसके पिता और उसके बड़े भाई ड्यूटी पर गए हुए थे। दूसरे नंबर वाला भाई काम के सिलसिले में बाहर रहता है। भाभी भी कहीं बाहर गई हुईं थी। मोनू और उसका छोटा भाई घर पर थे। दोपहर दो बजे के करीब, छोटा भाई मोनू से यह कहते हुए, पास के दुकान पर कुछ सामान लेने चला गया कि भैया खाना बनाइए, मैं आ रहा हूं। 15 मिनट बाद वापस आया तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। दीवाल फांदकर घर में पहुंचा तो देखा कि उसके भाई वाला कमरा खुला था और उसके अंदर पंखे में लगे फंदे से उसकी लाश लटक रही थी। यह देख उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उसने खुदकुशी की या कोई और माजरा है? खुदकुशी की तो उसकी वजह क्या है? इसको लेकर चर्चाएं जारी रही। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला सामने आया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। परिवार वाले भी घटना के कारणों को लेकर कुछ का पाने में असमर्थता जता रहे हैं। बताया गया कि मृतक भी अपने छोटे भाई के साथ बाहर काम करता था। दीपावली पर दोनों घर आए थे। तभी से यहीं थे।

बाउली में समाई 12 वर्षीय बालक की जिंदगी, रिश्तेदारी में घूमने आया था, पांव फिसलने से गिरा गहरे पानी में

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत स्थित सुकरौन टोला में शुक्रवार को एक 12 वर्षीय बालक का शव बाउली में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। वह रिश्तेदारी में घूमने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या था पूरा मामला

 बताते हैं कि महरी कला, थाना बीजपुर निवासी 12 वर्षीय  रामू पुत्र राकेश, रिश्तेदारी में संपत पुत्र रामखेलावन निवासी सुकरौन टोला के यहां घूमने आया हुआ था।  पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बालक के चाचा वासुदेव पुत्र चतुर्गन  ने बीजपुर पुलिस को सूचना दी कि उनका भतीजा रिश्तेदारी में बभनी ग्राम पंचायत के सुकरौन टोला  घुमने गया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात्रि में  नित्य क्रिया के लिए पास के बाउली पर गया हुआ था।  उसी दौरान पैर फिसल जाने की वजह से वह बाउली में गिर गया और गहरे पानी में जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हो गई।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News