Violence in UP: अब मुस्लिम वकील 1 रुपए में लड़ेगा प्रदर्शन में गिरफ्तार लोगों का केस, यहां जाने डिटेल

Saharanpur Latest News : शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर पथराव हुई, जिसको लेकर पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-06-11 02:51 GMT

सहारनपुर में प्रदर्शन (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Violence in UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत देश के कई शहरों में बीते दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन तथा हिंसा (Friday Violence over Prophet Row) की खबरें सामने आयी। इस बीच यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) जनपद में भी कल शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक जुलूस निकाला गया था। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया, मगर जब यह लोग प्रदर्शन करते हुए नेहरू मार्केट पहुचे तब मार्किट में खुली दुकानों पर जमकर पथराव किया गया। पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया। इस मामले में अब तक 40 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं, अब कुछ मुस्लिम वकील इन गिरफ्तार लोगों का केस महज 1 रुपये में लड़ेंगे।

45 लोगों की हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते दिन देवबंद में सहारनपुर के एसएसपी और जिलाधिकारी हालात का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही प्रदर्शनकारी शांत हो गए, मगर जैसे ही यह अधिकारी वहां से हटे प्रदर्शनकारियों ने दोबारा से प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस घटना को लेकर सहारनपुर के डीएम अखिलेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के इस हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

मामला भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान का है। जिसे लेकर शुक्रवार को सहारनपुर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर शहर के नेहरू मार्केट इलाके में खुले दुकानों पर पथराव किया गया। जिसके बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। डर के कारण व्यापारियों ने अपना दुकान बंद कर दिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची, मगर 2 घंटे से अधिक वक्त तक पथराव और हंगामे का यह सिलसिला जारी रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस इस हालात को काबू करने सफल हो पाई। अब तक इस मामले में 45 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माना जा रहा कि आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Tags:    

Similar News