जानिए क्यों इस भोजपुरी गायक के आवास पर महाराष्ट्र पुलिस ने की छापेमारी?

Update: 2019-08-19 14:43 GMT

आजमगढ़: भोजपुरी गायक के आवास पर महाराष्ट्र पुलिस ने छापेमारी की। यह छापेमारी जिले की पुलिस के मदद से की गई। दस वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में दर्ज मुकदमें में यह कार्यवाही की गई है।

फिलहाल अभी तक भोजपुरी गायक नहीं मिल सका है। पुलिस अभी भी जिले में डेरा डाले हुए है और उसका कहना है कि वह भोजपुरी गायक को गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास करेगी।

पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है। आरोपी भोजपुरी गायक का नाम प्रियांशु सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र राजीव सिंह है।

Full View

ये भी पढ़ें...आजम खान के स्कूल के खिलाफ कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा ये सवाल?

गजोर गांव का रहने वाला है आरोपी

वह जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गजोर गांव का रहने वाला है और लम्बे समय से भोजपुरी विधा में गायन का काम कर रहा है। पूर्वांचल में वह लोकप्रिय गायकों की फेहरिस्त में शामिल है।

उसके कई एल्बम भी आ चुके हैं। एल्बम बनाने के लिए वह अक्सर ही मुम्बई आता-जाता रहता है। वहां से आने के बाद वह गांव में रहने की बजाय मेंहनगर कस्बे के स्टेट बैंक के सामने किराये पर कमरा लेकर रहता है।

मुम्बई में रहते हुए एक माह पूर्व उसने दस वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया। इस मामले में मासूम के परिजनों की ओर से महाराष्ट्र के पवई थाने में प्रियांशु सिंह के विरूद्घ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद हो गया फरार

बलात्कार की इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद प्रियांशु मुम्बई से भाग आया और तभी से वह मेंहनगर कस्बे में किराये पर लिए हुए मकान में रह रहा था।

मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के उसके हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। वहां उसका कोई सुराग न लगने पर पुलिस उसके गांव आ धमकी।

ये भी पढ़ें...सस्ता हुआ सोना: अगर खरीदने का है प्लान, तुरंत पहुंचे दुकान

यहां आने के बाद महाराष्ट्र के पवई थाने के इंस्पेक्टर महामुनी ने अपने सहयोगियों के साथ मेंहनगर के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्र से सम्पर्क साधा और दर्ज मुकदमें के बाबत उनको जानकारी दी।

ऐसे में मेंहनगर पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र की पुलिस ने मेंहनगर कस्बा स्थित उसके आवास पर छापा मारा मगर पता चला कि वह रविवार की शाम पांच बजे के करीब वहां से फरार हो गया।

आरोपी की अभी तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी

ऐसी स्थिति में पुलिस उसके गांव गजोर गयी। वहां पर भी उसका कोई सुराग न लग सका। पुलिस ने उसके परिचितों के साथ-साथ हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की मगर वह अभी तक नहीं मिल सका है।

बावजूद इसके महाराष्ट्र पुलिस जिले में ही ठहरी हुई है। पवई थाने के इंस्पेक्टर महामुनी का कहना है कि वह अभी कुछ दिन यहां पर रहेंगे और आरोपी भोजपुरी गायक को दबोचने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इसके लिए मेंहनगर पुलिस उनका हर संभव सहयोग कर रही है और मेंहनगर पुलिस की ओर से भोजपुरी गायक प्रियांशु सिंह की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है।

ये भी पढ़ें...एसओ के तबादले पर ग्रामीणों के छलक पड़े आंसू, नम आंखों से दी विदाई

Tags:    

Similar News