World Environment Day : ऐसे कैसे होगी पर्यावरण की रक्षा, जब रोपे गए पौधों को नहीं दिया जाएगा पानी

World Environment Day 2021 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई जगह कार्यक्रम हुए। लोगों ने इस मौके पर जमकर भाषणबाजी की।

Reporter :  Praveen Pandey
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-05 16:07 GMT

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों की हालत 

World Environment Day 2021 : विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर कई जगह कार्यक्रम हुए। कई लोगों ने इस मौके पर जमकर भाषणबाजी भी की। ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी की दुहाई दी गई। कई अधिकारियों तथा नेताओं ने वृक्षारोपण (Tree Planting) करते हुए फोटो खिंचवाई। यह स्वांग तो हर साल होता है। लेकिन इस साल नया क्या हुआ?

आपको बता दें कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। नेता, अधिकारी तथा कई स्वयंसेवी इस दिन वृक्षारोपण कर लोगों को पौधे लगाने का संदेश देते हैं। प्रश्न एक है कि आखिर प्रतिवर्ष रोपे जाने वाले पौधों का बाद में क्या होता है? यदि हम रोपे गए पौधों की रक्षा नहीं कर सकते तो फिर यह सारा तामझाम और स्वांग किस लिए किया जाता है। आखिर हम किसे प्रभावित करने के लिए यह सब करते हैं। शायद हम अपने आपको ही धोखा दे रहे हैं। नेताओं और अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ पौधे को रोपने के बाद ही खत्म नहीं होती बल्कि उन्हें चाहिए कि उनके द्वारा रोपे गए पौधों की देखभाल भी हो। इसके लिए जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।

नगरपंचायत किशनी में तीन वर्ष पूर्व 165 ट्री गार्ड बनवाए गए थे। जानकारों का कहना है कि उक्त ट्री गार्ड बमुश्किल एक हजार की कीमत का रहा होगा पर उनकी कीमत तत्कालीन ईओ द्वारा प्रति ट्री गार्ड तीन हजार रूपये निकाय के खाते से निकाल ली गई। नगरपंचायत को यह भी पता नहीं है कि उक्त ट्री गार्ड कहां कहां लगाए गए थे। आज उनकी स्थिति क्या है? उनमें रोपे गए कितने पौधे जीवित है तथा कितने मृत। आज की स्थिति में कुछ ट्री गार्ड के अलावा सारे गायब हो चुके है तथा तीन सालो से कोई ट्री गार्ड न बनवाया गया न खरीदा गया। तो क्या पूर्व में बनाए गए ट्री गार्ड सिर्फ कमीशन खोरी के लिए बनवाए गए थे?

Tags:    

Similar News