Yoga Day 2021: BJP नेता विनीत शारदा ने अपने आवास पर किया योग, विपक्ष पर बोला हमला

Yoga Day 2021: बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने निवास पर योग किया।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-21 14:47 GMT

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा ने अपने आवास पर किया योग (Photo social media )

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर अपने निवास पर योग करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। कोरोना महामारी में इस डेढ़ साल में योग ने हमको बहुत स्वस्थ रखते हुए हमारे जीवन को बचाया है। मेरा अपने प्रदेश एवं देश एवं प्रदेश के व्यापारी भाइयों से साथ ही समस्त देशवासियों से एक ही निवेदन है कि हमें अपने शरीर को निरोग रखना है तो योग करना अपने जीवन की दिनचर्या में योग को सामिल करें। अपने नौनिहालों एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमें योग पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के दिखाये मार्ग पर चले देश को दोबारा से सोने की चिड़िया बनाना है और भारत को विश्व गुरु बनाना है। शारदा ने कहा कि कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर ॐ अल्लाह को बांटने का काम किया है। कांग्रेसियों को आज भी समझ में नहीं आ रहा कांग्रेसी जिस प्रकार से भगवान और अल्लाह को बांटने का काम कर रहे हैं यह 2014 में देश की जनता ने उन को नकार दिया और देश की जनता ने उन को उखाड़ फेंका, क्योंकि कांग्रेस हमेशा मुगलों के शासक जैसा शासक भारत में चलाती थी तो देश की जनता ने मुगलों का शासन कांग्रेसी शासन पसंद नहीं किया।


इसी प्रकार से समाजवादी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में अखलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सरकार भी उत्तर प्रदेश में मुगलों जेसा शासन चलाती थी तो प्रदेश की जनता ने उसको उखार फेंका था तो देश में आज नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में योगी की रामराज्य की सरकार है और हमारा देश एवं प्रदेश आज रामराज्य की ओर चल रहा है और देश की केंद्र की सरकार एवं प्रदेश की सरकार श्री राम के दिखाए मार्ग पर चल रही है। पर कांग्रेसी एवं सपाई जिस प्रकार इस घिनौनी मानसिकता से काम कर रहे हैं कांग्रेसियों एवं सपाइयो को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है इनके दिमाग में आज भी औरंगजेब और गौरी की आत्मा है, इनके डीएनए को अगर चेक करा लिया जाए तो गोरी व ओरंगजेब का ही डीएनए निकलेगा। इनके दिमाग़ में गंगा जल डाल कर इनके दिमाग़ का ऑपरेशन कराना चाहिये। तभी इनके दिमाग़ का शुद्धिकरण हो पायेगा।

Tags:    

Similar News