Yogi Adityanath Cabinet: विभागों का हुआ बंटवारा, ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य, केशव को ग्राम्य विकास मिला, देखें लिस्ट

Yogi Government 2.0: उत्तर प्रदेश की कमान दोबारा संभालने के बाद योगी सरकार ने अपने मंत्रियों के कार्य का बंटवारा कर दिया है।

Published By :  Shreya
Update: 2022-03-28 15:15 GMT

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- Social media)

Yogi Government 2.0: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने मंत्रियों के कार्य का बंटवारा कर दिया है। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) को ग्राम्य विकास और दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। जबकि सुरेश खन्ना (Suresh Kumar Khanna) को वित मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।


मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी सूची के अनुसार, सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) को उनका पुराना विभाग कृषि ही दिया गया है जबकि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे और मंत्री पद से नवाजे गए स्वंतत्रदेव सिंह (Swatantra Dev Singh) को जलशक्ति विभाग दिया गया है। 

किसे मिला कौन सा मंत्रालय

अन्य कैबिनेट मंत्रियों में बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण विभाग, लक्ष्मी नारायण चौधरी गन्ना विकास, जयवीर सिंह पर्यटन, धर्मपाल सिंह पशुधन एवं दुग्ध विकास, नन्द गोपाल नन्दी औद्योगिक विकास, भूपेन्द्र सिंह चौधरी पंचायती राज, अनिल राजभर श्रम एंव सेवायोजन, जितिन प्रसादलोकनिर्माण विभाग राकेश सचान सूक्ष्म लघु विभाग, अरविन्द शर्मा नगर विकास और ऊर्जा,योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा, आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा संजय निषाद मत्स्य विभाग दिया गया है।

इसके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में नितिन अग्रवाल आबकारी, कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास, रवीन्द्र जायसवाल स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एंव पंजीयन,संदीप सिंह बेसिकशिक्षा गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा, गिरीश चन्द्र यादव खेल एवं युवा कल्याण, धर्मवीर प्रजापति कारागार, असीम अरूण समाज कल्याण, जैनेन्द्र प्रताप सिंह राठौर सहकारिता, दयाशंकर सिंह परिवहन, नरेन्द्र कश्यप पिछडा वर्ग एवं कल्याण, दिनेश प्रताप सिंह उद्यान, अरूण सक्सेना वन एंव पर्यावरण, दयाशंकर मिश्र दयालू आयुष विभाग दिया गया है।

इसके अलावा राज्यमंत्रियों में मयंकेश्वर सिंह संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा, दिनेश खटिक जलशक्ति, संजीव गौड समाज कल्याण, बल्देव सिंह औलख कृषि, अजीत पाल विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी, जसवंत सैनी संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, रामकेश निषाद जलशक्ति, मनोहर लाल मुन्नू कोरी श्रम एंव सेवायोजन, संजय गंगवार गन्ना विकास एंव चीनी मिल, ब्रजेश सिंह लोकनिर्माण केपी मलिक वन, सुरेश राही कारागार, सोमेन्द्र खोमर ऊर्जा, अनूप प्रधान राजस्व, प्रतिभा शुक्ला महिला कल्याण, राकेश राठौर नगर विकास, रजनी उच्च शिक्षा, सतीश शर्मा खाद्य एवं रसद, दानिश आजाद अल्पसंख्यक कल्याण, विजय लक्ष्मी ग्राम्य विकास विभाग दिया गया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News