Zila Panchayat Election UP 2021: लखनऊ में आरती रावत को मिली जीत, सपा प्रत्याशी की सिर्फ इतने वोट से हार

Zila Panchayat Election UP 2021: प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष (Lucknow District Panchayat President) का चुनाव बीजेपी की आरती रावत (Aarti Rawat) ने जीता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-03 17:36 GMT

जीत के बाद लोगों का अभिवादन करतीं आरती रावत (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Zila Panchayat Election UP 2021: उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhyaksh ) के चुनाव परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर कब्जा जमाया है, तो वहीं 2 पर सहयोगी दलों की जीत हुई है। समाजवादी पार्टी सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई है। भारतीय जनता के 21 उम्मीदवार निर्विरोध चुन गए हैं।



प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष (Lucknow District Panchayat President) का चुनाव बीजेपी की आरती रावत (Aarti Rawat) ने जीता है।



आरती रावत को 14 वोट मिले हैं, तो वहीं समाजवादी पार्टी की विजयलक्ष्मी ने 11 वोट पाए हैं। लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 25 सदस्यों ने मतदान किया था।



लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। पुलिस को लाठियां भाजना पड़ीं। सपा प्रवक्ता और एमएलसी सुनील सिंह साजन ने जिला प्रशासन को धांधली के लिए जिम्मेदार बताया।




 






Tags:    

Similar News