Kannauj News: आम आदमी पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया ये अनोखा संदेश

Kannauj News: कन्नौज जिले में आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से पहले तिरंगा यात्रा निकाली। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी। यह यात्रा गुरसहायगंज के मिश्रापुर गांव से शुरू होकर छिबरामऊ तहसील परिसर तक पहुंची।

Update: 2023-08-14 11:39 GMT

Kannauj News: कन्नौज जिले में आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से पहले तिरंगा यात्रा निकाली। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी। यह यात्रा गुरसहायगंज के मिश्रापुर गांव से शुरू होकर छिबरामऊ तहसील परिसर तक पहुंची। यात्रा शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हो गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। मिश्रापुर गांव में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर ये सभी आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे का उद्घोष करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए।

देश के लिए बलिदान हुए शहीदों को याद करने का दिन

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रकांत यादव ने कहा कि देश की आजादी में शहीद हुए हमारे बलिदानों को आज याद करने का दिन है। तिरंगा यात्रा निकालने के बाद मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा भारत की आन-बान-शान तिरंगे के नीचे खड़े होकर हम लोग संकल्प लेंगे कि उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। प्रदेश में किसानों को फसल का मूल्य मिलेगा। गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। पानी मुफ्त मिलेगा। नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा।

स्वतंत्रता से ज्यादा दिया सियासत का संदेश

जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रकांत यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अगर रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाए, तो सरकार उन्हें बेरोजगारी भत्ता देगी। उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों को सुरक्षा मिलेगी। मुफ्त इलाज मिलेगा। मुफ्त शिक्षा मिलेगी। वह दिन अब दूर नहीं, जब जल्द ही उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और एक बार फिर उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनेगा। उत्तर प्रदेश का हर नौजवान आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है। लोगों को भी समझ में आ रहा है कि आम आदमी पार्टी में ही लोगों का विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि हम लोग स्वतंत्र रूप से तभी आजादी मना सकेंगे, जब लोग एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे गरीबों को उनका हक मिलेगा। बेरोजगारी कम होगी। किसानों को फसलों का उचित दाम मिलेगा। जिस तरह हमारी दिल्ली और पंजाब में सरकार गरीब के साथ मिलकर आगे बढ़ रही है, उसी तरह अब उत्तर प्रदेश में भी गरीब और किसानों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

Tags:    

Similar News