स्कूटर पर भोजपुरी कपल: कार से चलने वाली मोनलिसा कर रहीं इसकी सवारी, देखें वीडियो

Monalisa Video Viral:मोनालिसा का वीडियो सामने आया है जिसमे उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है। वीडियो में मोना अपने पति के साथ स्कूटर की सवारी करती नज़र आ रही हैं।

Update: 2022-06-02 06:27 GMT

Monalisa Video Viral (Image Credit-Social Media)

Monalisa Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना कर जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं और आये दिन अपनी कोई न कोई हॉट फोटो या वीडियो भी शेयर करतीं रहतीं हैं उनके फैंस भी दिल थाम के उनके अलगे पोस्ट का इंतज़ार करते हैं। अब ऐसा ही एक मोनालिसा का वीडियो सामने आया है जिसमे उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है। वीडियो में मोना अपने पति के साथ स्कूटर की सवारी करती नज़र आ रही हैं।

एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मुंबई की सड़कों पर मौसम का मजा लेने निकलीं तो उनका ये वीडियो देख कर उनके फैंस भी घायल हो गए।इतना ही नहीं मोना ने सड़क पर जमकर डांस भी किया। उनकी इस अदा पर उनके फैंस कमैंट्स पर कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। मोना को सड़क पर इस तरह डांस करते देख मीडियो के कैमरों ने उन्हें घेर लिया इसके बाद मोना ने थिरकना शुरू कर दिया उसके बाद वो पति के स्कूटर पर बैठ कर चलीं गयी।

मोनालिसा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनके खुशमिजाज़ नेचर की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। मोना अपने लुक से जहाँ अपने फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं वहीँ उनका कोई न कोई अलग अंदाज़ उन्हें सुर्ख़ियों में भी ला देता है। इस वीडियो में मोना ने येलो और वाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है साथ ही ब्लैक मिनी स्कर्ट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मोना ने कोई खास मेकअप भी नहीं किया है फिर भी वो काफी प्यारी लग रहीं हैं।

इसके पहले मोना का एक वीडियो जो फैंस को काफी पसंद आया था उसमे वो फिल्म जुग जुग जीयो के गाने नाच पंजाबन पर हुक स्टेप करतीं नजर आई थीं। जिसे लेकर भी उनकी खूब चर्चा हुई थी। 

Tags:    

Similar News