Wedding Funny Video: दूल्हा-दुल्हन के बीच हुआ घमासान युद्ध, दोनों ने एक दूसरे को मारा थप्पड़

Wedding Funny Video Viral: वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। तभी दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलता है। लेकिन दुल्हन मिठाई खाने से इंकार कर देती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-07 08:40 GMT

bride groom funny video viral:सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी फनी तो कभी बहुत इमोशनल वीडियो सामने आते रहते हैं। यूजर्स भी शादियों के वीडियोस को बहुत पसंद करते हैं और ज्यादातर सेलेब्रिटीस के ट्रेंड को यूजर्स फॉलो भी करते हैं। शादियों के अक्सर अजब-गजब वीडियो सामने आते हैं। कभी दुल्हन का भाग जाना तो कभी दूल्हे का घोड़ी पर से गिर जाना लेकिन एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आप हैरान हो जाएंगे कि बीच शादी में कोई दूल्हा-दुल्हन ऐसे कैसे कर सकते हैं। वीडियो देख कर शायद आपको हंसी भी आ जाए।

दूल्हा दुल्हन के बीच हुई हाथा पाई

वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। तभी दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलता है। लेकिन दुल्हन मिठाई खाने से इंकार कर देती है। फिर दूल्हा दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खाने को कहता है खा लो, फिर भी दुल्हन नहीं मानती है तभी दूल्हा जोर से चिल्लाकर दुल्हन को मिठाई खाने के लिए कहता है। फिर दुल्हन बिना मन रोते हुए मिठाई खा लेती है। फिर दुल्हन की बारी आती है वह दूल्हे को मिठाई खिलाती है। तभी दूल्हा मिठाई खाने से इंकार करता है। फिर सब लोग दूल्हे को मिठाई खाने के लिए कहते हैं। अचानक से दुल्हन दूल्हे को भी जबरदस्ती मिठाई खिला देती है फिर दूल्हा दुल्हन को जोर से थप्पड़ मार देता है। तभी दुल्हन भी उसे जोर से थप्पड़ मार देती है। दोनों एक दूसरे को लगातार मारते रहते हैं। फिर आस पास खड़े लोग उन्हें रोकने की भी कोशिश करते हैं।

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह ने ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर कर वीडियो पर लिखा 36 के 36 गुण मिल रहे हैं। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा दुल्हन ने तो शादी में ही क्लियर करदिया इज्जत दोगे तो ही इज्जत मिलेगी, वहीं दूसरे ने लिखा इसे कहते हैं एक दूजे के लिए ही जोड़ी बनी है। उप्पर वाले ने कुछ सोच समझ कर ही दोनों को मिलवाया है। वहीं कुछ लोग वीडियो को फेक भी बता रहे हैं।

Tags:    

Similar News