Funny Video: पंजाबी डांस करते समय महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Funny Video Viral: इस वायरल हो रहे वीडियो में महिला का चोटी की वजह से ही बन गया मजाक। वीडियो में महिला की डांस करते समय चोटी ही निकल कर गिर जाती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-14 14:26 GMT

funny viral video:(video-social media)

Funny Video Viral: पंजाबी सॉन्ग आज कल किसे पसंद नहीं होते हैं। पंजाबी गाना चलते ही हर कोई नाचने लगता है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेंडिंग पर पंजाबी गाने ही होते हैं। जिस पर लोग वीडियोस बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। पंजाबी सॉन्ग का एक अलग ही स्वैग होता है और पंजाबी लुक तो और भी मस्त होता है। लड़के हो या लड़कियां पंजाबी लुक में सभी कमाल लगते हैं। लड़कियों के लिए पंजाबी लुक में सबसे इम्पोर्टेन्ट होती है एक लम्बी चोटी। लेकिन इस वायरल हो रहे वीडियो में महिला का चोटी की वजह से ही बन गया मजाक। वीडियो में महिला की डांस करते समय चोटी ही निकल कर गिर जाती है।

पंजाबी स्वैग हुआ खराब

इस मजेदार वीडियो में चार महिला पंजाबी सॉन्ग पर रील्स बनाते हुए नजर आ रही है। चारों का पंजाबी लुक भी बहुत कमाल लग रहा है। उन्होंने पटियाला सूट पहना है और शायद बालों में नकली चोटी लगा रखी है। क्योंकि जब चारों अपना डांस स्टार्ट करती है तो आगे खड़ी लड़की की चोटी बालों में से निकल कर गिर जाती है। शायद पंजाबी गाने पर रील्स बनाकर वह फेमस होना चाहती होगी लेकिन उनके फेमस होने की वजह तो कुछ और ही हो गई है। क्योंकि वीडियो में सबकी नजर ज्यादा लड़कियों की चोटी पर ही होगी और वहीं निकल कर गिर गई। वीडियो देख कर तो कोई भी हंसी पर काबू नहीं कर सकता है।

वीडियो वायरल

इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया पर official_aashi_nanda नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को यूजर काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक हजारों से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया वीडियो स्टार्ट होने से पहले ही दीदी का स्वैग खराब हो गया, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा चोटी शायद सही से नहीं लगी या फिर ये कोई नया स्टाइल है।

Tags:    

Similar News