Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी पर एएसआई के सर्वे का देखिए न्यूजट्रैक पर एक्सक्लूसिव वीडियो, जानिए कहां चल रहा सर्वे

Gyanvapi ASI Survey Video: ज्ञानवापी के गुंबद के छत पर एएसआई की टीम सर्वे कर रही है, आज सर्वे का छठां दिन है।

Update: 2023-08-08 07:27 GMT

Gyanvapi ASI Survey Video: ज्ञानवापी सर्वे का आज यानी मंगलवार को छठवां दिन है। छठवें दिन एएसआई सर्वे की टीम सुबह 8 बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। हिंदू और मुस्लिम पक्ष के पक्षकार और अधिवक्ता भी सर्वे की कार्यवाही में मौजूद रहे। आज सर्वे की टीम गुंबद और व्यास जी के तहखाने का सर्वे कर रही है। गुंबद के छत पर एएसआई की टीम का सर्वे करने का एक्सक्लूसिव वीडियो न्यूज ट्रैक के पास है। न्यूज ट्रैक एसआई के सर्वे का पल-पल का अपडेट आप तक पहुंचा रहा है। एएसआई की टीम सीढ़ियों के सहारे ज्ञानवापी के चारों गुंबद पर चढ़ी और वहां की कलाकृतियों, चूना, सीमेंट का सैंपल कलेक्ट कर रही है। वहीं दूसरी टीम व्यास जी के तहखाने में दीवारों, पत्थरों और दीवार पर बनीं कलाकृतियों, फर्श और छत का भी सर्वे कर रही है। व्यास जी के तहखाने में एग्जास्ट फैन भी लगाया गया है। साथ ही रोशनी के लिए हैलोजेन भी लगाया गया है। न्यूज ट्रैक जब से सर्वे शुरू हुआ है तब से सर्वे से जुड़ी हर अपडेट अपने दर्शकों को पहुुंचा रहा है। इससे पहले भी हमने ज्ञानवापी से जुड़ी हर खबर पर पैनी नजर रखी थी। यहां हम आपको एएसआई के सर्वे से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Tags:    

Similar News