UP Viral Video: जौनपुर के छोरे को मिली इटेलियन लड़की, शिव मंदिर में हुई शादी, देखें वीडियो

UP Boy Marries Italian Girl: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक लड़के ने इटली की युवती से शादी की है। इटेलियन बहू को देखने के लिए गांव के लोग आ रहे हैं।

Update: 2023-08-22 08:39 GMT

UP Boy Marries Italian Girl: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक लड़के ने इटली की युवती से शादी की है। इटेलियन बहू को देखने के लिए गांव के लोग आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जौनपुर के जलालपुर के ऐतिहासिक त्रिलोचलन महादेव मंदिर में काशी के एक लड़के ने इटली से लड़की से शादी की। इस शादी की चर्चा देश विदेश में हो रही है। इटेलियन बहु को देखने के लिए लोग गांव पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पूरे परिवार की सहमति से हिंदू-रीति रिवाज के साथ शाद की है। शादी के दौरान विदेशी लड़की को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बर्थडे पार्टी में इटेलियन लड़की से हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक वाराणसी जिले के फूलपुर, करखियांव गांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा ने होटल मैनेजमेंट का कोर्ट कोर्ट किया है। अखिलेश साल 2016 से कतर एयरवेज केविन क्रू की नौकरी कर रहे हैं। अखिलेश ने बताया कि 202 में वह कतर में सूक वाकिफ के एक होटल में दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने गया था। यहां उसकी मुलाकात तानिया पबलिको से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद इसी साल एक मार्च 2023 को दोनों ने अपने मित्रों की मौजूदगी में यूरोप जाकर जार्जिया में कोर्ट मैरिज कर ली।

इंग्लिश टीचर में तानिया पाबलिको

अखिलेश ने बताया कि जब मेरी पहली मुलाकात तानिया पाबलिको से हुई थी, वह कतर के एक विद्यालय में इंग्लिश की टीचर थीं। आज भी वह वहीं पर नौकरी कर रही हैं। उसकी इच्छा मेरी जन्मस्थली काशी देखने की थी, फिर वीजा बनवा कर अपने गांव आ गया। गांव के लोगों का रहन-सहन तानिया को बहुत पसंद आ रहा है।

Tags:    

Similar News