Video Viral: शेर ने करवाई इंसानों की तरह अपने बच्चों को वाकिंग, वीडियो देख कर बन जाएगा दिन

Lion Video Viral: वायरल वीडियो में एक शेर आगे की ओर चलता दिखाई दे रहा है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है। शेर के पीछे उसके क्यूट बच्चे भी धीरे-धीरे चल रहे हैं। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है। जैसे शेर अपने बच्चों को टहलाने आया है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-03 08:18 GMT

Lion Video Viral(video-social media)

Lion Video Viral: सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन पालतू जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा वायरल होते हैं। वाइल्ड एनिमल्स के वीडियो सोशल मीडिया पर कम देखने को मिलते हैं। लेकिन लोग इनके वीडियोस देखना ज्यादा पसंद करते हैं। जैसे शेर के वीडियो यूजर्स को देखना पसंद होते हैं। वह हर समय सिर्फ शिकार ही नहीं करते हैं। वह अपने परिवार को भी समय देते हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शेर अपने बच्चों को टहला रहा हैं

इंसानों की तरह शेर भी घुमा रहा है अपने बच्चों को, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

वायरल वीडियो में एक शेर आगे की ओर चलता दिखाई दे रहा है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है। शेर के पीछे उसके क्यूट बच्चे भी धीरे-धीरे चल रहे हैं। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है। जैसे शेर अपने बच्चों को टहलाने आया है। अब तक इतना पता था कि इंसानों में ही ऐसा होता है। कि वह अपने परिवार के साथ टहलने जाते हैं। लेकिन इस वीडियो ने यह साबित कर दिया जानवर चाहे मासूम हो या खतरनाक अपने परिवार को सभी समय देते हैं और बहुत प्यार करते हैं।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर Tansu YEĞEN ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा पिता आज बच्चों के साथ बाहार घूमने आए है। वीडियो पर अब तक 44.8k लाइक्स आए है। वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शेर भी इतने अच्छे होते है क्या, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्यूट वीडियो, छोटे बच्चे कितने क्यूट लग रहे हैं।

Tags:    

Similar News