Video Viral: भारत में ही नहीं जापान की लड़िकयों में भी चढ़ा काला चश्मा ट्रेंड का जादू, किया धमाकेदार डांस

Video Viral: नेहा कक्कर का गाना काला चश्मा बहुत ही वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग पर हर कोई रील्स बना रहा है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-05 06:57 GMT

Japanese girls dance viral video:आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है और सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम को इस्तेमाल किया जाता है। इंस्टाग्राम पर लोग रील्स को बहुत ज्यादा फॉलो करते हैं। रील्स पर कई तरह के ट्रेंड आते हैं जो की बहुत वायरल हो जाते हैं। जैसे कोई सॉन्ग हो या फिर किसी व्यक्ति का डांस या कोई बोले हुए शब्द हर कोई इन पर रील्स बनता है। देखते ही देखते वह कब वायरल हो जाते हैं पता भी नहीं चलता है। ये ट्रेंड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी वायरल हो जाते हैं। फिर विदेशी लोग अपने आप पर काबू नहीं कर पाते हैं और इन ट्रेंड्स को फॉलो कर वीडियो भी बनाते हैं। जो कि बहुत वायरल भी होता है। हाल ही में काला चश्मा ट्रेंड इतना वायरल हुआ है कि विदेशी लोग भी इसपर वीडियो बना रहे हैं।

जापानी लड़कियों का देसी स्वैग

नेहा कक्कर का गाना काला चश्मा बहुत ही वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग पर हर कोई रील्स बना रहा है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जापानी लड़कियां फुल स्वैग से काला चश्मा ट्रेंड पर डांस कर रही है। वीडियो में बहुत सारी लड़कियां नजर आ रही है और वह काला चश्मा पर डांस कर रही है। सब बहुत ही मजेदार डांस कर रहे हैं। डांस मूव्स भी बहुत ही बढ़िया कर रहे हैं वहीं डांस के साथ एक्सप्रेशन भी बहुत कातिलाना है। सबका डांस एक दम कोर्डिनेशन में है। सब डांस करते हुए बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। जापानी लड़कियां डांस करते हुए बहुत खबूसूरत भी लग रही है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

वायरल वीडियो को यूजर्स ने बहुत पसंद किया है और वीडियो पोस्ट होते ही चंद सेकंड में वायरल भी हो गया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर thequickstyle नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिस पर अब तक लाखों की संख्या में व्यूज आए है और 255,643 यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा जापानी लड़कियां क्या गजब डांस कर रहीं है, बहुत ही ज्यादा फ्लेक्सिबल भी है। वहीं दूसरे ने लिखा कि ये बहुत एन्जॉय से डांस कर रही है। ये सब तभी मुमकिन है जब आप बहुत खुश हो। तीसरे यूजर ने लिखा इनके घुटने देख कर पता चल रहा है कि वीडियो बनाने के लिए इन्होने कितनी मेहनत करी है। 

Tags:    

Similar News