Meerut News: चर्चित अश्लील वीडियो प्रकरणः दुष्कर्म का आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Meerut News: मेरठ शहर के चर्चित अश्लील वीडियो प्रकरण में पुलिस ने आज अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2023-06-21 08:30 GMT

Meerut News: मेरठ शहर के चर्चित अश्लील वीडियो प्रकरण में पुलिस ने आज अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के खिलाफ पिछले दिनो थाना दौराला पुलिस ने एक किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपित अधिवक्ता फरार था। नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अधिवक्ता को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में थाना दौराला पर एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के संबंध में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचक द्वारा व स्थानीय पुलिस द्वारा लड़की को सकुशल बरामद किया गया। लड़की का कोर्ट में बयान कराया गया। बयान के आधार पर उस अभियोग में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। लड़की ने अपने बयान में अधिवक्ता समेत तीन लोंगे पर आरोप लगाए गए गये थे। आरोपित अभियुक्तों में से आज एक अभियुक्त रमेश चंद गुप्ता की दौराला पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पीड़ित किशोरी के अदालत में दिए बयानों के बाद रमेश चंद गुप्ता फरार हो गया था। गुप्ता की फरारी पर लगातार पुलिस की किरकिरी हो रही थी, जिसके बाद गुप्ता के परिवार और रिश्तेदारों में संपर्क किया गया। देहरादून में गुप्ता एक दोस्त के घर में रुका हुआ था। जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि नगर पुलिस अधीक्षक ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि गिरफ्तारी कहां से हुई है। किशोरी ने अदालत में दिए बयानों में रमेश चंद गुप्ता के अलावा जिन अन्य दो लोगो भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का पर दुष्कर्म छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट का आरोप लगाया था।

Tags:    

Similar News