Sonu Sood Video: लोगों ने पैर छूकर किया सोनू सूद का सम्मान, वीडियो देख कर हो जाओगे भावुक

Sonu Sood Video: वायरल वीडियो में सोनू सूद लोगों की भीड़ में नजर आ रहे हैं। सभी लोग उन्हें देख कर भावुक हो रहे हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-25 12:41 GMT

Sonu Sood Video(video-social media)

Sonu Sood Video: बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद हर समय लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। कोरोना काल के बाद तो सोनू सूद कुछ लोगों के लिए भगवान बन गए है। क्योंकि उस समय सोनू सूद ने जरूरत मंदो की पूरी मदद की थी। गरीब लोगों की कठिन परिस्थितियों में बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। सोनू सूद रील हो या रीयल एक ही रोल में फिट बेठते है और वो है मजबूर लोगों कि हेल्प करने वाला इंसान, चाहे किसी को नौकरी दिलवानी हो या फिर किसी मजबूर इंसान की मदद ये सबसे आगे रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनू सूद एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सोनू सूद लोगों की भीड़ में नजर आ रहे हैं। सभी लोग उन्हें देख कर भावुक हो रहे हैं। जैसे उन्होंने किसी भगवान को देख लिया हो, कुछ लोग उनके पैर भी छू रहे हैं। सोनू सूद वहां मौजूद सभी लोगों से आराम से बात कर रहे हैं। मजबूर लोगों की सारी बात सुन रहे हैं। कुछ लोग उन्हें शुक्रिया भी कर रहे हैं। भगवान समझ लोग उनके पैर तक छू रहे हैं उन्हें हाथ जोड़कर सम्मान दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी फोटो लगी टीशर्ट भी पहन कर आए है। वीडियो देख कर ये तो सभीत हो गया कि आम इंसानों के लिए सोनू सूद भगवान से कम नहीं है।

एक बार फिर जरुरतमंदो की मदद करते दिखे सोनू सूद, लोगों ने हाथ जोड़ कर माना भगवान, देखे वीडियो

भगवान समझ लोग उनके पैर तक छू रहे हैं उन्हें हाथ जोड़कर सम्मान दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी फोटो लगी टीशर्ट भी पहन कर आए है। वीडियो देख कर ये तो सभीत हो गया कि आम इंसानों के लिए सोनू सूद भगवान से कम नहीं है। इस इमोशनल वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा असली नायक' के नाम पर खरा उतरना, यह सोनू सूद है। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हमें इनके जैसे और लोगों की जरूरत है.. वास्तव में पूरे प्यार और गर्मजोशी के साथ समाज को वापस लौटा रहे हैं। भगवान हमेशा इनके साथ रहे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वह बॉलीवुड के अंदर और बाहर सबसे अच्छे अभिनेता हैं, बहुत सारे लोगों की दुआ है इनके साथ।

Tags:    

Similar News