Funny video: कबूतर को निकालने के लिए शख्स ने करी इतनी मेहनत, वीडियो देख कर आ जाएंगी हंसी

Funny Video Viral: वायरल वीडियो में शख्स के बाथरूम में एक कबूतर घुस आता है। जिसे निकालने के लिए व्यक्ति पूरी मेहनत करता है। वीडियो में देख सकते हैं एक डॉग भी शख्स के पास खड़ा है

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-23 06:37 GMT

Funny video viral(Video-social media)

Funny video viral: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। लोगों को खाली समय में वीडियोस देखना काफी पसंद होता है। जब भी किसी व्यक्ति को काम करने के बाद फुरसत मिलती है, वह सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन का ही इस्तेमाल करता है। सबसे ज्यादा यूजर्स को फनी वीडियो देखना पसंद होता है। क्योंकि दिन भर की थकान उतारने के लिए लोगों को कुछ तो अच्छा चाहिए होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख कर बन जाएगा आपका दिन।

शख्स ने कबूरतर को बनाया बादशाह, शाही तरीके से निकाला घर से बाहार

वायरल वीडियो में शख्स के बाथरूम में एक कबूतर घुस आता है। जिसे निकालने के लिए व्यक्ति पूरी मेहनत करता है। वीडियो में देख सकते हैं एक डॉग भी शख्स के पास खड़ा है और अगर कबूतर जरा सा भी नीचे आ जाए तो कुत्ता उसका बुरा हाल कर सकता है। इसलिए शख्स को कबूतर को भी बाहार निकालना है और कुत्ते से भी उसे बचाना है। जिसके लिए वह सफाई करने वाले वाइपर का इस्तेमाल करता है। वह कबूतर को वाइपर के ऊपर बिठाकर उसे धीरे-धीरे चल कर बाहार तक लेकर जाता है।

वीडियो वायरल

इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर dobby.pie नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक ढेरो व्यूज आए है और 50 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। यूजर्स को शख्स का कबूतर निकालने वाला आईडिया बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स वीडियो पर अपने विचार भी दे रहे हैं। एक ने लिखा कबूतर को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे यहां का राजा हो, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कुत्ता तो कबूतर के नीचे आने का ही इंतजार कर रहा है।

Tags:    

Similar News