Video Viral: बंदूक दिखा कर लड़की के साथ किया ऐसा, वीडियो देख कर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Punjab Video Viral: वायरल वीडियो में एक बदमाश दिन में ही लड़की के गले से सोने की चेन चुरा कर भाग जाता है। दरअसल एक लड़की घर के बाहार स्कूटी पर बैठी होती है और दूसरी उसके सामने खड़ी होती है। तभी वहां मुँह पर काला मास्क पहने एक लुटेरा आता है

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-14 09:43 GMT

Punjab Video Viral

Punjab Video Viral: आज के समय में चोरी और लूट तो आम बात हो गई है। क्योंकि चोरों के मन में कानून का अब कोई डर नहीं है जहां चोर रात में चोरी करते थे अब वह दिन में ही ऐसा करते हैं। क्योंकि आज कल हर बदमाश के पास हतियार होते हैं और इसकी वजह से कोई भी इंसान डर सकता है। क्योंकि हथियार से उनकी जान भी जा सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसे बदमाशों के कई वीडियो वायरल होते हैं। जो रात में नहीं बल्कि दिन में चोरी करते हैं वह भी बिना किसी से डरे, हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे ही लुटेरों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक लड़की के गले से सोने की चेन चुरा कर भाग जाते हैं।

बदमाश ने बंदूक दिखा कर लड़की के गले से छीनी सोने की चेन, देखे यह वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में एक बदमाश दिन में ही लड़की के गले से सोने की चेन चुरा कर भाग जाता है। दरअसल एक लड़की घर के बाहार स्कूटी पर बैठी होती है और दूसरी उसके सामने खड़ी होती है। तभी वहां मुँह पर काला मास्क पहने एक लुटेरा आता है और उन्हें बंदूक दिखा कर उनसे सोने की चेन छिनता है। लड़की स्कूटी से उतर कर नीचे गिर जाती है लेकिन फिर भी चोर उससे चेन लेने की पूरी कोशिश करता है। साइड में खड़ी लड़की भी उसकी मदद करने की कोशिश करती है। परन्तु उसे भी वह गन दिखा कर पीछे कर देता है और नीचे गिरी हुई चेन को उठा कर वहां से बिना किसी डर घूमता हुआ चला जाता है।

यूजर्स हुए हैरान

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर @shubhankrmishra नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा पंजाब में दिन-दहाड़े बंदूक़ की नोक पर लड़कियों से सोने की चैन छीन ली गई। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपने विचार भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पूरे देश में यही हाल है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कानून सिर्फ ट्रैफिक रूल तक का ही इन घटनाओं से कौन बचाएगा लोगो को, पुलिस को इन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Tags:    

Similar News