Trending Video: ईरान में मस्जिदों में जाने वालों की संख्या तेजी से घटी, सरकार चिंतित

Iran Trending Video: लोग बड़े होने पर इस्लाम धर्म छोड़ने पर ज़्यादा यक़ीन करने लगे है। या एक्स मुस्लिम लिखने का भी चलन बहुत तेज़ी से ईरान में बढ़ चला है।

Newstrack :  Network
Update: 2023-12-26 16:40 GMT

Iran Trending Video: इस्लाम अपने जिस स्वरूप में आज दुनिया के सामने आया है। और दुनिया के समाने अपने जिस स्वरूप को उसने प्रकट किया है। वह स्वरूप लोगों को आम तौर पर पसंद नहीं आ रहा है। दूसरे धर्म के लोगों की बात तो छोड़ दीजिए । खुद मुसलमानों को भी इस्लाम का यह कट्टर स्वरूप रास नहीं आ रहा है। यह बात ईरान जैसे देश में खुलकर के सामने आई है। ईरान जैसे देश में मस्जिदों में जाने वालों की तादाद इतनी घट गयी है कि ईरान सरकार के सामने चिंता विषय हो गया है।

आँकड़े बताते हैं कि मस्जिद में जाने वाले लोगों की संख्या में एक तिहाई गिरावट दर्ज हुई है। ईरान के संस्कृति मंत्री मोहम्मद मेहदी इस्माइली ने मस्जिदों में उपस्थिति को बेहद चिंताजनक बताया है। इस्माइली ने कहा है कि सक्रिय मस्जिदों के संबंध में प्रसारित आँकड़े बेहद चिंताजनक हैं। सक्रिय मस्जिदें केवल वे स्थान नहीं हैं जहाँ दिन में तीन बार सामूहिक प्रार्थनाएँ होती हैं। ऐसा लगता है कि हमारी बड़ी संख्या में मस्जिदों में इस न्यूनतम जमावड़े का ही अभाव है।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ईरानी लोग अपने देश के शासन का इस्लाम से जुड़ाव पसंद नहीं कर रहे हैं। सरकार के इस्लाम से जुड़ाव की आलोचना की जा रही है। वैसे भी देश में हिजाब से संबंधित अपराध के लिए हिरासत में महसा अमिनी की मौत के बाद से सितंबर 2022 से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News