Varanasi News: यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने चंद्रयान-3 की लांचिंग पर साइंटिस्टों को दी बधाई

Varanasi News: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे।

Update: 2023-07-14 11:42 GMT

Varanasi News: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने आज बड़ी उपलब्धि हासिल की चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरी। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि आज चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लांच किया गया। आज देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान बढ़ा है। चंद्रयान- 2 के समय थोड़ी सी दिक्कत आई थी, जिससे हमारे साइंटिस्ट थोड़े उदास हुए थे, तब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने साइंटिस्टों का मनोबल ऊपर उठाने के लिए कहा था कि प्रयास बहुत अच्छा है। मुझे पूरा विश्वास है कि चंद्रयान 3 सही तरीके से अपनी कक्षा में पहुंचकर लैंड करेगा। सारे देश की शुभकामनाएं हैं उसके लिए। हमारे साइंटिस्टों की क्षमता और योग्यता का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। इस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का बात है।

Tags:    

Similar News