कार चलाता 5 साल का बच्चा, Lamborghini खरीदने हाईवे पर निकल पड़ा

एक 5 साल का बच्चा अपने माता-पिता की कार लेकर Lamborghini खरीदने के लिए घर से बाहर निकला था। लेकिन उसे रास्त में पुलिस मिली, जिसने उसे रोक लिया।;

facebooktwitter-grey
Update:2020-05-05 16:37 IST
कार चलाता 5 साल का बच्चा, Lamborghini खरीदने हाईवे पर निकल पड़ा
कार चलाता 5 साल का बच्चा, Lamborghini खरीदने हाईवे पर निकल पड़ा
  • whatsapp icon

वॉशिंगटन: पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना कर रही है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचने के लिए कहा जा रहा है। इस बीच एक 5 साल का बच्चा अपने माता-पिता की कार लेकर घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि वो Lamborghini कार खरीदने के लिए घर से बाहर निकला था। लेकिन उसे रास्त में पुलिस मिली, जिसने उसे रोक लिया।

Lamborghini खरीदने के लिए जा रहा था California

यह पूरा मामला, अमेरिका के उटाह का है। जहां पर महज 5 साल का बच्चा खुद कार चलाकर कैलिफोर्निया (California) जा रहा था। बच्चा हाईवे पर कार चलाकर Lamborghini कार खरीदने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में उसे पुलिस मिल गई।

यह भी पढ़ें: बिगड़ती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उद्धव सरकार ने किया बड़ा एलान

पुलिस ने देखा तो रह गए हैरान

एक पुलिस अधिकारी ने देखा कि एक शख्स तेज रफ्तार हाईवे पर काफी धीमे गति से कार ड्राइव कर रहा था। पुलिस को लगा कि हो सकता है कोई कमजोर या फिर बीमार इंसान कार चला रहा है। लेकिन जब उन्होंने कार को रोका और जब बच्चे को देखा तो वो हैरान रह गए।

निक

SUV ड्राइव कर रहा था बच्चा

बच्चे की पहचान नहीं बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वह बच्चा SUV ड्राइव कर रहा था। जब पुलिस उसके कार के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि वह दोनों पैर से कार की ब्रेक दबाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे कार साइड करने में मदद की।

यह भी पढ़ें: रेड जोन में शामिल कानपुर को भी मिली कड़े निर्देश के साथ कुछ सहूलियतें

पैरेंट्स गए हुए थे ऑफिस

बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता ऑफिस गए हुए थे और वह बच्चा अपने भाई-बहन के साथ घर पर था। इसी बीच वो अचानक से चाबी लेकर निकल गया। पुलिस ने बताया कि घुमावदार सड़क पर उस बच्चे को कार मोड़ने में परेशानी हो रही थी।

मां ने लग्जरी कार लेने से किया था मना

बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह Lamborghini खरीदने के लिए कैलिफोर्निया जा रहा है। हालांकि उसे इस बात का पता नहीं था कि उसकी जेब में केवल 3 डॉलर ही हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी मां ने इससे पहले उसे लग्जरी कार लेने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: सस्ता हुआ सोना-चांदी: फिर आई भारी गिरावट, इतनी हुई कीमत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News