मैक्सिको के बार में हमला, 23 लोगों की मौत, कई घायल

मैक्सिको के अकापुल्को शहर में रविवार को हमलावरों की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 जख्मी हो गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2019-08-28 14:34 GMT

नई दिल्ली: मैक्सिको में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

मेक्सिको के खाड़ी तटीय शहर कोटजाकोलकोस में कबालो ब्लेंको नामक बार पर हमले में 23 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

हमलावरों ने बमबारी की जिससे बार में आग लग गई। इस घटना में आठ महिलाओं एवं 15 पुरुषों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय प्रशासन बार में आग लगने के कारणों का पता लगाने में लगा है।

बता दें कि इस तरह का हमला लगभग आठ साल बाद हुआ है जब मोंटेरी के एक कसीनो में किए गए हमले में 52 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें...अमेरिका और ईरान के झगड़े में दांव पर भारत! यहां जानें पूरा मसला

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

मैक्सिको के अकापुल्को शहर में रविवार को हमलावरों की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 जख्मी हो गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सभी मृतक अकापुल्को के निवासी बताए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से कारतूस के 21 खोखे बरामद किए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

गुरेरो शहर के प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि गोलीबारी मिस्टर बार रिजॉर्ट में हुई। जिस इलाके में बार स्थित है, इसे गोल्डन जोन कहा जाता है।

यहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों का जमावड़ा होता है। कुछ दिन पहले टूरिस्ट सीजन को देखते हुए यहां सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाया गया था।

ये भी पढ़ें...OMG: पाकिस्तान की झूठी ऐक्ट्रेस का आलिया पर बड़ा आरोप

Tags:    

Similar News