जर्मनी में ट्रेन यात्रियों पर कुल्हाड़ी से हमला, 20 से ज्यादा घायल

Update: 2016-07-18 22:55 GMT

बर्लिनः दक्षिणी जर्मनी के वुर्जबर्ग शहर में एक शख्स कुल्हाड़ी लेकर ट्रेन में घुस गया। ट्रेन में उसने कई लोगों पर हमला किया। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले की वजह का अभी पता नहीं चला है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक वुर्जबर्ग शहर के हाइडिंग्सफेल्ड इलाके में पुलिस ऑपरेशन काफी देर तक जारी रहा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर को गोली मार दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। वुर्जबर्ग-हाइडिंग्सफेल्ड और ओशनफर्ट के बीच रेल लाइन भी काफी देर तक बंद कर दी गई। जर्मनी की न्यूज एजेंसी डीपीए के अनुसार हमले में घायल कुछ लोग गंभीर हैं।

Tags:    

Similar News