श्रीलंका में कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर पुगोडा शहर में धमाके सुने गए

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मात्र 4 दिनों के अंदर ही आज एक बार फिर राजधानी कोलंबो से 40 किलोमीटर पूर्व स्थित पुगोडा शहर में धमाके सुने गए

Update:2019-04-25 11:36 IST

नई दिल्ली : श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मात्र 4 दिनों के अंदर ही आज एक बार फिर राजधानी कोलंबो से 40 किलोमीटर पूर्व स्थित पुगोडा शहर में धमाके सुने गए हैं। पुलिस और स्थानीय निवासियों के मुताबिक धमाका पुगोडा में मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीछे एक खाली जगह पर यह धमाका हुआ है।

यह भी पढ़ें.....श्रीलंका धमाकों में मरने वालों की संख्या 350 के पार, 17 विदेशी नागरिक

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके पहले ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों में कुल 359 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। उसके बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया गया और इस संबंध में मंगलवार को कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने श्रीलंका में हुए इन आठ घातक हमलों की जिम्मेदारी ली और हमलों को अंजाम देने वाले फिदायीनों की पहचान भी की गई है। ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को सात फिदायीन हमलावरों ने अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें......पीसबिल्डिंग कमीशन ने श्रीलंका में आतंकवादी हमलों की निंदा की

कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हमले हुए। हमले में फाइव स्टार होटलों-शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया।

Tags:    

Similar News