California Plane Crash Today: अमेरिका के कैलिफोर्निया में हवाई जहाज क्रैश, घर और गाड़ियां तबाह, भारतीय मूल के डॉक्टर की मृत्यु

California Plane Crash Today: कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो इलाके में एक हवाई जहाज क्रैश हो गया है। जहाज के क्रैश होने से 50,000 आबादी वाले कस्बे में करीब 10 घर तबाह हो गए।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-10-12 05:59 GMT

 कैलिफोर्निया में हवाई जहाज क्रैश (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

California Plane Crash Today: अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया (California in America) स्थित सैन डिएगो (San Diego) में एक हवाई जहाज़ के क्रैश हो होने से करीब 10 घर तबाह हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 लोगों की घटना के चलते मौत हो गयी तथा अन्य दो लोग घायल हैं।

हवाई जहाज़ में तकनीकी खराबी आने के बाद हवाई जहाज़ सैन डिएगो के एक 50,000 आबादी वाले कस्बे में जाकर गिर पड़ा, जिसके चलते कई गाड़ियां और करीब 10 घर पूरी तरह से तबाह हो गए। राहत और सुरक्षा दल के कर्मियों द्वारा एक बुजुर्ग दंपति को उनके जलते हुए घर से बचाया गया। अधिकारियों ने घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए सिर्फ इतना कहा कि-"घटना स्थल का नज़ारा बहुत ही भयावह था।"

घटना को नजदीक से देखने वाले कस्बे के लोगों और मौके पर पहुंची राहत और बचाव कार्य की टीम के मुताबिक घटनास्थल का दृश्य बेहद ही रोंगटे खड़े कर देने वाला था। घटना से बाल-बाल बचे लोगों ने बेहद डरावने ढंग से अपनी आप बीती मीडिया को बताई। घटना में घायल हुए लोगों को चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

अमिरिकी फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (Federal Aviation Administration) के अनुसार घटना में क्रैश हुआ हवाई जहाज़ दो इंजन वाला सेसना सी349 (Twin engine Cessna C340) था।

भारतीय मूल के डॉक्टर की मृत्यु

सैन डिएगो में हुई इस हवाईजहाज़ क्रैश दुर्घटना के चलते डॉ. सुगाता दास (Dr. Sunata Das) की जान चली गयी। डॉ. दास एरिज़ोना (Arizona) स्तिथ युमा रीजनल मेडिकल सेन्टर ( Yuma Medical Regional Centre) में हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) के पद पर कार्यरत थे।

डॉ. दास के सहयोगी डॉ. भारत मग्गू (Dr. Bharat Maggu) ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि-"डॉ. दास एक बहुत ही अच्छे डॉक्टर होने के साथ-साथ अपने परिवार के लिए समर्पित इंसान थे। डॉ. दास अपने पीछे एक विरासत छोड़ कर गए हैं।"

दो बच्चों के पिता डॉक्टर सुगाता दास "पावर ऑफ लव" (Power of Love) नामक एक गैर सरकारी संस्थान के निदेशक भी थे। इस संस्थान का काम HIV और AIDS बीमारी से जूझ रहे बच्चों और महिलाओं की मदद करना है।

Tags:    

Similar News