Canada Police: कनाडा में छूरेबाजी की घटना में 10 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Canada Police: कनाडा में दो समुदायों में छुरा घोंपने की घटनाओं से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Update: 2022-09-05 01:30 GMT

Canada Police (Social Media)

Canada Police कनाडा में दो समुदायों में छुरा घोंपने की घटनाओं से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए। इस मामले में दो संदिग्धों की पहचान की गई है जिनके बारे में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। छूरेबाजी क्यों हुई हत्याओं का क्या उद्देश्य था इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस सहायक आयुक्त रोंडा ब्लैकमोर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने जेम्स स्मिथ क्री नेशन के स्वदेशी समुदाय और पास के शहर वेल्डन, सस्केचेवान में 10 लोग मृत पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 15 को इस समय विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि तमाम पीड़ितों को उनके परिजन खुद अस्पताल लेकर गए होंगे। हम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। उनकी पहचान डेमियन और माइल्स सैंडरसन के रूप में की गई है।

2,500 की आबादी वाले जेम्स स्मिथ क्री नेशन ने स्थानीय आपातकाल की घोषणा की है, जबकि सस्केचेवान प्रांत के कई निवासियों को जगह-जगह आश्रय देने का आग्रह किया गया है। ब्लैकमोर ने कहा, रविवार को हमारे प्रांत में जो कुछ हुआ है, वह भयावह है।

ब्लैकमोर ने कहा कि पुलिस को जेम्स स्मिथ फर्स्ट नेशन में छुरा घोंपने के बारे में पहली काल सुबह 5:40 (11:40 GMT) पर आयी, इसके बाद ऐसी सूचनाओं की झड़ी लग गई। उन्होंने यह भी कहा कि एक समुदाय को निशाना बनाए जाने के बाद कुछ जगह जवाबी हमले भी होने की संभावना है। अधिकारियों का मानना है कि कुछ पीड़ितों को संदिग्धों द्वारा लक्षित किया गया था और अन्य पर बेतरतीब ढंग से हमला किया गया था। इस समय घटनाक्रम के पीछे एक मकसद की बात करना बेहद मुश्किल होगा है।

इस बीच प्रांतीय राजधानी रेजिना में संदिग्धों के देखे जाने की सूचना के बाद, पड़ोसी मैनिटोबा और अल्बर्टा प्रांतों में अलर्ट जारी करते हुए संदिग्धों की खोज का विस्तार कर दिया गया है। सस्केचेवान स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि उसने गंभीर घायलों की एक बड़ी संख्या" से निपटने के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया है। छुरा घोंपने वाले पीड़ितों को ले जाने और एक डॉक्टर को घटनास्थल पर लाने के लिए सुदूर उत्तरी समुदायों के लिए सास्काटून और रेजिना से तीन हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।

Tags:    

Similar News