गजब है भाई: यहां कर्मचारियों के पैर धोतें हैं ऑफिस के बॉस

अगर किसी कंपनी को फायदा होता है तो अधिकतर अपने कर्मचारियों को बॉस किसी न किसी पुरष्कार से सम्मानित करता है। लेकिन चीन हमें कुछ अलग ही तरीके से वहां के कर्मचारियों को सम्मानित होते देखे।

Update: 2019-11-12 06:20 GMT

नई दिल्ली: अगर किसी कंपनी को फायदा होता है तो अधिकतर अपने कर्मचारियों को बॉस किसी न किसी पुरष्कार से सम्मानित करता है। लेकिन चीन हमें कुछ अलग ही तरीके से वहां के कर्मचारियों को सम्मानित होते देखे। चीन की एक कंपनी को फायदा हुआ तो दो अफसरों ने अपने कर्मचारियों को अलग तरीके से सम्मानित किया। उन्होंने अपने कर्मचारियों के स्टेज पर बुलाया और उनके पैर धोए। कंपनी की प्रेसिडेंट और एक महिला अधिकारी ने दो नवंबर को कर्मचारियों को सम्मानित किया।

ये भी देखें:बड़ी साजिश! 2 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, हिंदू नेताओं की करना चाहते थे हत्या

8 कर्मचारियों के पैर धोकर सम्मानित किया गया

चीन की एक कॉस्मेटिक कंपनी को इस साल फायदा हुआ। कंपनी ने एक पार्टी रखी, जहां 8 कर्मचारियों के पैर धोकर सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कंपनी में टॉप सेल्स स्टाफ को स्टेज पर बुलाया और उनके जूते और मोजे उतारकर उनके पैर धोए।

Full View

एक खबर के अनुसार, कंपनी के 8 सेल्स कर्मचारियों को स्टेज पर बुलाया गया। वो स्टेज पर आए और कुर्सी पर बैठ गए। इन कर्मचारियों ने कंपनी के उत्पादों की तय टारगेट से ज्यादा बिक्री की, जिससे कंपनी को फायदा हुआ। कंपनी के दो बॉस स्टेज पर आए और उनके जूते उतारे। फिर उन्होंने ही कर्मचारियों के पैर धोए।

कंपनी की मालिक ने कहा, ''कर्मचारियों को अवॉर्ड ऑफ द ईयर सभी कंपनियां देती हैं, लेकिन हमारा ये प्रयास कर्मचारियों का हौसला बढ़ाएगा और इससे भी अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करेगा।''

ये भी देखें:केंद्र ने कहा-आर्टिकल 370 हटाना था जरूरी, अब 14 NOV को आएगा SC का फैसला

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कंपनी की खूब तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ज्यादा बोनस देने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कंपनी अगर कर्मचारी की मेहनत को समझे और ऐसा करे तो इससे कर्मचारी का हौसला बढ़ता है।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, ''पैर धोने से अच्छा है कि इन कर्मचारियों को ज्यादा बोनस दे देते। ये उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान होता।''

Tags:    

Similar News