×

बड़ी साजिश! 2 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, हिंदू नेताओं की करना चाहते थे हत्या

पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल को बड़ी सफलता मिली है। उसने साजिश रच रहे दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। यह महिला लुधियाना में नर्स के तौर पर काम कर रही थी, तो वहीं एक आतंकी को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Nov 2019 6:01 AM
बड़ी साजिश! 2 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, हिंदू नेताओं की करना चाहते थे हत्या
X

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल को बड़ी सफलता मिली है। उसने साजिश रच रहे दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। यह महिला लुधियाना में नर्स के तौर पर काम कर रही थी, तो वहीं एक आतंकी को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हिंदू संगठनों के कई नेता थे। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा इनका मकसद पंजाब में फिर से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए इनको विदेश से फंड भी मिल रहा था।

यह भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मार गिराए 2 आतंकी

गिरफ्तार महिला का साथी दुबई में बतौर ड्राइवर काम कर चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कई बड़ी हत्याओं की साजिश रच रहे थे। इन दोनों की योजना कुछ हिंदूवादी नेताओं की हत्या करने की भी थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आतंकियों की पहचान कर ली है। गिरफ्तार महिला का नाम सुरिंदर कौर है जो फरीदकोट की रहने वाली है और लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। तो वहीं महिला के साथी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है जो होशियारपुर का रहने वाला है और दुबई में बतौर ड्राइवर काम करता था।

यह भी पढ़ें...स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों एक-दूसरे सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे और फेसबुक दोस्त थे। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम सेल इन दोनों पर पिछले महीने से ही नजर रखे हुई थी।

यह भी पढ़ें...औद्योगिक उत्पादन में 8 साल बाद हुई इतनी बड़ी गिरावट, जानें पूरी बात

खालिस्तानी आतंकियों ने पूछताछ में बताया है कि इन दोनों की योजना पंजाब में आंतकी गतिविधियों को फिर से जिंदा करने की थी। उनको इसके लिए विदेश से पैसा मिलता था। पंजाब पुलिस को गिरफ्तार आतंकियों और विदेश में बसे खालिस्तानी अलगाववादियों के बीच संबंध होने की जानकारी मिली है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!