×

वेंटिलेटर पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर, देश मांग रहा दुआ

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को तबियत खराब होने के बाद सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 90 साल की लता की हालत अब भी नाजुक है और उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद नजदीकी हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी में भर्ती कराया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Nov 2019 4:14 AM GMT
वेंटिलेटर पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर, देश मांग रहा दुआ
X

मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर को तबियत खराब होने के बाद सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 90 साल की लता की हालत अब भी नाजुक है और उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद नजदीकी हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर को रात लगभग 1.30 बजे ब्रीच कैंडी अंस्‍पताल में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। कुछ घंटों बाद उन्‍हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया। कल खबर आई थी कि उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उनकी बहन ने बताया है कि वह अभी भी हॉस्पिटल में हैं।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र के बाद झारखंड में BJP को लगा बड़ा झटका, LJP-आजसू ने…

इस बीच बाॅलीवुड ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा कि लता जी के लिए प्रार्थना करें जो कि अभी में एडमिट हैं और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत बहुत क्रिट‍िकल है। भगवान उन्‍हें इस हालत से निकलने में मदद करें और वे दोबारा हमारे बीच वापस आ जाएं। पूरा देश भारत रत्‍न और भारत की कोकिला लता जी के लिए प्रार्थना कर रहा है।



एक्‍ट्रेस शबाना आजमी ने भी ट्वीट कर लता के जल्‍द अच्‍छे होने की दुआ की है। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्‍छी होकर घर वापस आ जाएं।

पूनम ढिल्लों ने भी स्वस्थ होने की दुआ की है।



यह भी पढ़ें...आप नहीं जानते होंगे लता मंगेशकर के बारे में ये दिलचस्प बातें

डॉक्‍टर प्रतित समदानी ने एक रिपोर्ट में कहा कि उन्‍हें निमोनिया हुआ है। साथ ही उनका बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी लगातार गंभीर ही बनी हुई है, हालांकि पिछले कुछ घंटों में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

डाक्‍टर की मानें तो लेफ्ट वेट्रिकुलर ही हृदय को सबसे ज्‍यादा ऑक्‍सीजन देता है और शरीर के सामान्‍य काम करने के लिए इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें...लाल सिंह चड्ढा: करीना के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ Leak

सोमवार को आई जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर का हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज चल रहा है जो हॉस्पिटल के वरिष्ठ मेडिकल सलाहकार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें वायरल हुआ है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्मदिन था और वह 90 साल की हो गईं हैं।

लता मंगेशकर ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में गोपिका बाई की भूमिका में निभा रहीं अपनी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी का फर्स्ट लुक पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने अपनी भतीजी और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी थीं।



यह भी पढ़ें...दर्शकों व बॉलीवुड के लिए 2020 है खास, लाइन में है फिल्मों का लंबी लिस्ट

लता मंगेशकर ने सिर्फ हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उनको 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

ट्व‍िटर पर एक्ट‍िव रहने वाली लता मंगेशकर ने अपने जन्मदिन के दो दिन बाद इंस्टाग्राम पर अपने सोशल अकाउंट की शुरुआत की। इसके साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। पहली फोटो में लता एक किताब पकड़े हुए थीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि नमस्कार, आज पहली बार आप सबसे इंस्टाग्राम पर जुड़ रही हूं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story