गूगल का बदला डूडल: अगर न होता ये शख्स, तो कैसे देख पाते वीडियो और फिल्म

गूगल ने आज अपना डूडल चेंज किया है। सर्च इंजन गूगल ने जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू को सम्मानित किया है। जोसेफ एंटोइन का आज 218 जन्मदिन है। ये बेल्जियम के भौतिकशास्त्री थे। इन्होंने एक ऐसा आविष्कार किया था, जिसका इस्तेमाल फिल्मों में एनीमेशन लाने के लिए किया जाता था।

Update: 2023-08-12 01:12 GMT
गूगल का बदला डूडल: अगर न होता ये शख्स, तो कैसे देख पाते वीडियो और फिल्म

नई दिल्ली : गूगल ने आज अपना डूडल चेंज किया है। सर्च इंजन गूगल ने जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू को सम्मानित किया है। जोसेफ एंटोइन का आज 218 जन्मदिन है। ये बेल्जियम के भौतिकशास्त्री थे। इन्होंने एक ऐसा आविष्कार किया था, जिसका इस्तेमाल फिल्मों में एनीमेशन लाने के लिए किया जाता था। एनीमेशन युक्ति होने के कारण इसका उपयोग सबसे पहले मोशन पिक्चर के लिए किया गया था। आपको बता दें कि इसी टेक्नोलॉजी की वजह से ही आज दुनिया में जबरदस्त फिल्मों का निर्माण हो रहा है। ये जोसेफ के आविष्कार की वजह से ही संभव हो पाया है।

यह भी देखें... यूपी- बम धमाका: झटके में तबाह हो गए घर, भयानक दृश्य

जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू

आपको बता दें कि ब्रसेल्स में 14 अक्तूबर 1801 को जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू ने कानून की पढ़ाई की थी। जोसेफ उन्होंने डॉक्टर ऑफ फिजिकल और मैथेमिटकल साइंस ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

जोसेफ ने 1827 में ब्रसेल्स में गणित पढ़ाया। इसके बाद में 1835 में जोसेफ गेंट विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर नियुक्त हुए। लेकिन फिर बाद में उन्हें पूरी दुनिया में एक प्रसिध्द वैज्ञानिक के तौर पर जाना गया।

यह भी देखें... कोलकाता के प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन इलाके से 6 किलो नशीला पदार्थ बरामद, 3 गिरफ्तार

आपको बता दें, जोसेफ के आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्हें दिखाई नहीं देता था लेकिन बावजूद उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना काम जारी रखा।

इसके साथ ही जोसेफ प्लेटू ने अपने शोध के जरिए बताया कि हमारी आंखों के रेटिना पर इमेज कैसे बनती है। वह कितनी देर रेटिना पर रूकी रहती है। और आंखें कैसे उसका रंग व गहराई समझ पाती हैं।

1832 में उन्होंने एक स्ट्रोबोस्कोपिक उपकरण बनाया जिसमें 2 डिस्क विपरीत दिशाओं में घूमती थीं। पहली डिस्क में एक सर्कल में छोटी विंडो थीं, और दूसरी डिस्क में एक सीरिज में एक डांसर की तस्वीरें थीं।

यह भी देखें... दिल्लीः नीदरलैंड के किंग और क्वीन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी से की मुलाकात

 

Tags:    

Similar News