Greece Train Accident: ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 से ज्यादा घायल
Greece Train Accident: ग्रीस में दो ट्रेनें आपस में टकरा गयी हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 85 अन्य लोग घायल हो गये हैं। जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।;
Greece Train Accident (Pic: Social Media)
Greece Train Accident: ग्रीस में बड़ा ट्रेन हादसा होने की खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि ग्रीस में ट्रेन और मालगाडी की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी है। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी है, इसके अलावा 85 से ज्यादा अन्य लोग घायल हो गये हैं। जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये भीषण ट्रेन हादसा थेसालोनिकी और लारिसा के बीच में हुआ है।
ट्क्कर के बाद आग का गोला बनी ट्रेन
इस भीषण ट्रेन हादसे के कई वीडियो व फोटोज सामने आये हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे आग के गोले में तब्दील हो गये हैं। ट्रेन के डिब्बे इधर उधर बिखरे हुये पड़े हैं। चारों ओर धुआं फैला हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी और ट्रेन के बीच टक्कर इतनी भीषण हुई थी, कि आसपास के लोग डर गये थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे भूकंप आ गया हो।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रेन राजधानी एथेंस से थेसालोनिकी जा रही थी। वहीं दूसरी ओर से मालगाड़ी आ रही थी। लैरिसा में मालगाड़ी और ट्रेन की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे ट्रेन की कई बोगियां पटरी से नीचे उतर गयी, और तीन बोगियों में आग लग गयी। जिसके बाद घटना स्थल पर अपरा तफरी मच गयी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गयी है। करीब 85 लोग घायल हो गयें है। वहीं घायलों में 25 की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में करीब 400 यात्री सवार थे। जिसमें से 250 यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकालकर थेसालोनिकी शहर के लिए रवाना कर दिया गया है।