Indonesia: दुनिया में सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में हिंदू मंदिर का उद्धाटन, PM मोदी ने जताई खुशी

Indonesia: दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक हिंदू मंदिर के उद्घाटन हुआ। पीएम मोदी ने इंडोनेशिया का भारत के साथ मजबूत सांस्कृतिक संबंध बताया।;

Update:2025-02-02 19:51 IST

Hindu temple inaugurated in Indonesia 

Indonesia: दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक हिंदू मंदिर के उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो प्रबोवो भी मौजूद रहे। वहीं वर्चुअली रूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसका साक्षी बने। पीएम मोदी ने कहा कि जिसकी दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है, वहां हिंदू मंदिर का स्थापित होना इंडोनेशिया का भारत के साथ मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर गर्व करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महाकुंभभिषेकम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच रिश्ते सिर्फ भू-राजनीतिक नहीं हैं। बल्कि हजारों साल पुरानी साझा संस्कृति और इतिहास पर आधारित हैं। दोनों देशों में विविधता में एकता की परंपरा है।

महाकुंभभिषेकम पर सभी शुभकामनाएं

महाकुंभभिषेकम के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मैं जकार्ता में मुरुगन मंदिर के महाकुंभभिषेकम का हिस्सा बना हूं। मैं जकार्ता से दूर हूं, लेकिन मेरा मन इसके करीब है, जैसे भारत और इंडोनेशिया एक-दूसरे के करीब हैं। मैं महाकुंभभिषेकम के अवसर पर वहां के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत से 140 करोड़ भारतीयों का प्यार लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्रपति होने के नाते इंडोनेशिया के लोगों को हर भारतीय की शुभकामनाओं का अनुभव हो रहा होगा।

हजारों वर्षों की पुरानी संस्कृति

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के लोगों के लिए हमारे रिश्ते सिर्फ geo-political (जिओ पॉलिटिकल) नहीं हैं। हम हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति से जुड़े हैं। हम हजारों वर्ष पुराने इतिहास से जुड़े हैं। हमारा संबंध विरासत का है, विज्ञान का है, विश्वास का है। हमारा संबंध साझी आस्था का है, आध्यात्म का है। हमारा संबंध भगवान मुरुगन और भगवान श्री राम का भी है। और, हमारा संबंध भगवान बुद्ध का भी है।

काशी और केदार जैसी ही इंडोनेशिया में अनुभूति

पीएम मोदी ने कहा, भारत से इंडोनेशिया जाने वाला कोई व्यक्ति जब प्रम्बानन मंदिर में हाथ जोड़ता है, तो उसे काशी और केदार जैसी ही आध्यात्मिक अनुभूति होती है। जब भारत के लोग काकाविन और सेरात रामायण के बारे में सुनते हैं तो उनमें वाल्मीकि रामायण, कम्ब रामायण और रामचरित मानस जैसी ही भावना जगती है। अब तो भारत में अयोध्या में इंडोनेशिया की रामलीला का मंचन भी होता रहता है। इसी तरह बाली में जब हम ‘ओम स्वस्ति-अस्तु’ सुनते हैं, तो हमें भारत के वैदिक विद्वानों का स्वस्ति-वाचन याद आता है।

Tags:    

Similar News