Tokyo Olympics: जापान ने ओलिंपिक के लिए भारतीय दल पर लगाई सख्त बंदिशें

Tokyo Olympics: जापान सरकार ने भारत समेत 11 देशों में राह चुके सभी एथलीट, कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत सभी यात्रियों के लिए कठोर नियम जारी किए हैं।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-23 12:57 GMT

टोक्यो ओलिम्पिक (फोटो-सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलिम्पिक में भाग लेने जा रहे भारतीय दल पर जापान ने सख्त बंदिशें लगा दी हैं। ये बन्दिशें कोरोना महामारी के चलते भारत समेत 11 देशों पर लगाई गई हैं।

जापान सरकार ने कहा है कि टोक्यो के लिए रवाना होने से एक हफ्ते पहले से भारतीय दल के सभी एथलीटों और अधिकारियों को सात दिन तक रोजाना आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना होगा। जापान पहुंचने के बाद तीन दिन तक दल के सदस्य किसी अन्य देश के लोगों के सम्पर्क में नहीं आएंगे।

जापान सरकार ने भारत समेत 11 देशों में राह चुके सभी एथलीट, कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत सभी यात्रियों के लिए कठोर नियम जारी किए हैं। इसकी एक ही वजह है कि किसी भी तरह कोरोना के वेरियंट जापान में न आने पाएं। भारत के अलावा इस लिस्ट में अफगानिस्तान, मालदीव नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

सख्त निर्देश

- जापान रवाना होने के पहले सात दिन तक रोजाना आरटीपीसीआर टेस्ट होगा।

- जापान रवाना होने से सात दिन पहले से दल के सभी सदस्य अन्य लोगों से मेल मिलाप, संपर्क न्यूनतम रखेंगे।

- जापान पहुंचने के बाद दल के सदस्यों को तीन दिन तक अन्य लोगों से मिलने की इजाजत नहीं होगी।

- ओलंपिक खेलों के दौरान सभी एथलीट और सभी अधिकारियों की रोजाना टेस्टिंग होगी।

- सभी देशों के एथलीट खेल शुरू होने के 5 दिन पहले खेल गांव पहुंच जाएंगे।

भारत को पसंद नहीं नियम

जापान सरकार के सख्त निर्देशों पर खेल मंत्री किरण रिजिजू और भारतीय ओलिंपिक संघ ने सख्त आपत्ति की है। भारतीय ओलंपिक संघ ने इन नियमों को अनुचित और भेदभावपूर्ण करार दिया है। संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने नियमों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन तक खिलाड़ी कोई अभ्यास नहीं कर पाएंगे और ये समय बेकार चला जायेगा।

खिलाड़ी सबके साथ खा नहीं पाएंगे। अगर उनके कमरों के बाहर फ़ूड पैकेट रख दिये जायेंगे तो खिलाड़ियों को उनकी जरूरत के हिसाब से पोषण नहीं मिल पायेगा। 

Tags:    

Similar News