शरारती तत्व ने किया हिंदुओं पर हमला 6 घरों को जलाया, 2 मंदिरों पर की तोड़फोड़

Update: 2016-11-06 05:36 GMT

ढाका: बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिहा जिले में हमलावरों ने हिंदुओं से मारपीट की और उनके घर को आग के हवाले कर दिया। उन लोगो ने दो मंदिरों में तोड़फोड़ भी की। अभी कुछ दिनों पहले भी अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाकर उनके साथ मारपीट की गई थी। इस्लाम धर्म के संदर्भ में एक फेसबुक पोस्ट के बाद 15 मंदिरों और 20 से अधिक मकानों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकानों में आग लगने के बाद शरारती तत्व मौके से फरार हो गए हैं। इस हिंसक लड़ाई के बाद कई हिंदु परिवार अपने घर को छोड़कर दूसरे गांव जा रहें हैं।

15 मंदिरों और 20 से अधिक घरों में तोड़फोड़ की थी

-शुक्रवार को ब्राह्मणबारहिया जिले में हिंदुओं के कम से कम 15 मंदिरों और 20 से अधिक घरों में तोड़फोड़ की गई।

-इसमें से पुलिस ने करीबन 33 लोगों को हिरासत में लिया है।

-पुलिस के मुताबिक ब्राह्मणबारहिया के नासिरनगर में हिंदुओं पर हमला किया और उनके घरों को जला दिया।

-अज्ञात हमलावरों ने घरों में आग लगाने और मंदिरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद घटनास्थल से भाग खड़े हुए।

-यह भी बताया कि अब तक 44 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

-इसके अलावा हिंदुओं पर हुए हमले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Tags:    

Similar News