Pakistan Blast: बम-धमाके से दहला क्वेटा, पाकिस्तान में पुलिसवैन को बनाया निशाना, पुलिसकर्मियों की मौत

Pakistan Blast: पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुआ। यहां एक बड़े नामी होटल के पास खड़ी एक पुलिस वैन को निशाना बनाया गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-08-09 02:18 GMT

बम धमाका (फोटो- सोशल मीडिया)

Pakistan Blast: पाकिस्तान में बीते दिन रविवार को बम विस्फोट हुआ। ये विस्फोट दक्षिणी पश्चिमी बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुआ। यहां एक बड़े नामी होटल के पास खड़ी एक पुलिस वैन को निशाना बनाया गया। इस विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत पर हो गई। जबकि 8 और पुलिसकर्मियों साथ ही 12 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। इस बीारे में  अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने बताया कि 'शुरुआती जांच से पता चला है कि बम को मोटरसाइकिल में लगाया गया था।'

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। क्वेटा में सेरेना होटल के पास तंजीम स्क्वायर में पुलिस की मोबाइल वैन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में चार राहगीर भी घायल हो गए। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

धमाके से हिली इमारतें

विस्फोट के बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

(फोटो- सोशल मीडिया)

आगे उन्होंने बताया कि अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली, लेकिन बलूच राष्ट्रवादी प्रांत में सक्रिय हैं और अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। वे संघीय सरकार पर प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का आरोप लगाते हैं।

फिलहाल इस क्रुर घटना की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने निंदा की है। इसके साथ ही एक बयान में उन्होंने कहा कि, 'आतंकवादी तत्व प्रांत की शांति को बर्बाद करना चाहते हैं। हम आतंकवादियों को उनकी नापाक मंसूबों में हरगिज सफल नहीं होने देंगे।'

होटल के पास पुलिस वैन को निशाना बनाने पर जानकारी देते हुए आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस वैन को एक मोटरसाइकिल से जुड़े इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के जरिए निशाना बनाया गया। ये बहुत ही भयानक था। इसके ब्लास्त की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।


Tags:    

Similar News