PM Modi in Tokyo: प्रवासी भारतीयों को PM Modi ने किया सम्बोधित, बोले- 'मैं मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं'

PM in Tokyo: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापान दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने जापानी बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। आज टोक्यो में पीएम मोदी एनआरआई को संबोधित कर रहे हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-05-23 10:55 GMT

PM Narendra Modi 

PM Narendra Modi Addresses NRI's: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापान दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने जापानी बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। आज टोक्यो में पीएम मोदी एनआरआई को संबोधित कर रहे हैं। कल यानी मंगलवार को भारतीय पीएम क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तथा ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'ये हम लोगों की विशेषता है कि हम कर्मभूमि से तन-मन से जुड़ जाते हैं। खप जाते हैं। मगर, मातृभूमि की जड़ों से जो जुड़ाव है, उससे कभी दूरी नहीं बनने देते हैं। यही हमारा सबसे बड़ा सामर्थ्य है। 

जापान के सहयोग से 'रुद्राक्ष' बना 

प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा, 'आज दुनिया को भगवान बुद्ध की जरूरत है। उन्होंने कहा, जापान के सहयोग से ही काशी में 'रुद्राक्ष' बना। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य और सम्मान का है। विश्व के लिए साझे संकल्प का है।'

जापान से हमारा रिश्ता 'बुद्ध' और बौद्ध का 

पीएम ने कहा, 'जापान से हमारा रिश्ता 'बुद्ध' और बौद्ध का है। ज्ञान और ध्यान का है। वर्तमान समय में दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने की जरूरत है। यही एक रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे हिंसा हो या अराजकता। आतंकवाद हो या क्लाइमेट चेंज। इन सबसे मानवता को बचाने का एकमात्र यही मार्ग है।' 

भारत और जापान नेचुरल पार्टनर्स

भारतीय पीएम बोले, 'भारत और जापान नेचुरल पार्टनर्स हैं। भारत की विकास यात्रा में जापान का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। जापान से हमारा रिश्ता 'आत्मीयता' और आध्यात्म का रहा है। साथ ही सहयोग और अपनेपन का भी है।' 

100 से ज्यादा देशों को भेजी वैक्सीन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना महामारी की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'जब वैक्सीन बनकर तैयार हुई तब भारत ने 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन अपने करोड़ों नागरिकों को लगाई। साथ ही, दुनिया के 100 से अधिक देशों को हमने वैक्सीन भेजी भी।

आशा बहनों को मिला सम्मान गर्व की बात    

उन्होंने कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत की आशा बहनों को 'Director Generals- Global Health Leaders Award' से सम्मानित किया। यह भारत के लिए गर्व की बात है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक और देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं। 

जापान अहम भागीदार

पीएम मोदी ने कहा, कि 'हमारी क्षमता के निर्माण में जापान अहम भागीदार रहा है। उन्होंने बताया, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो या दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर। Dedicated Freight Corridor हो या अन्य, ये भारत-जापान के सहयोग के बड़े उदाहरण हैं।'

'ग्रीन फ्यूचर', 'ग्रीन जॉब्स' पर जोर  

उन्होंने कहा, 'हमने भारत में एक मजबूत तथा लचीला और जिम्मेदार लोकतंत्र की पहचान स्थापित की है। उसे बीते 8 वर्षों में हमने भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है। भारत आज 'ग्रीन फ्यूचर', 'ग्रीन जॉब्स' रोडमैप के लिए भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि, भारत में 'इलेक्ट्रिक मोबिलिटी' पर तेजी से काम चल रहा है। उसे प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन को हाइड्रोकार्बन का विकल्प बनाने के लिए विशेष मिशन भी शुरू किया गया है।' 

जापान का हर युवा जीवन में एक बार भारत आए

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'स्वामी विवेकानंद जी जापान से काफी प्रभावित थे। उन्होंने कहा था, 'हर भारतीय नौजवान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जापान की यात्रा जरूर करनी चाहिए। मैं स्वामी जी की इस सद्भावना को आगे बढ़ाता हूं। मैं चाहूंगा कि जापान का हर युवा अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत की यात्रा पर आए।'

'मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता'

भारतीय प्रधानमंत्री आगे कहा, 'ये आजादी का अमृत काल भारत की समृद्धि का और संपन्नता का बुलंद इतिहास लिखने वाला है। उन्होंने कहा, मुझे जो संस्कार मिले हैं। जिन-जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है। उसके कारण मेरी भी एक आदत बन गई है। मुझे मक्खन पर लकीर खींचने में मजा नहीं आता है, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं।'

भारत में जनता के नेतृत्व वाली सरकार

पीएम मोदी ने कहा, कि 'भारत में आज सही मायने में जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। जो जनता के लिए काम कर रही है। गवर्नेंस का यह मॉडल, डिलीवरी को कुशल बना रहा है। यही लोकतंत्र पर निरंतर मजबूत होते विश्वास का सबसे बड़ा कारण है।'

Tags:    

Similar News