फिर नमाज होने पर वारदात का शिकार बने पुलिसवाले, 7 गिरफ्तार

पाकिस्तान के कराची पुलिस और अन्य लोगों के झड़प को लेकर आ रही है। कराची के लियाकतबाद इलाके में शु्क्रवार की नमाज के दौरान पुलिस और अन्य लोगों के बीच झड़प हो गई।

Update: 2020-04-04 07:11 GMT
फिर नमाज होने पर वारदात का शिकार बने पुलिसवाले, 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची पुलिस और अन्य लोगों के झड़प को लेकर आ रही है। कराची के लियाकतबाद इलाके में शु्क्रवार की नमाज के दौरान पुलिस और अन्य लोगों के बीच झड़प हो गई। कराची की इस घटना के बाद पुलिस ने मस्जिद के मौलवी समेत 7 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये घटना सरकार की ओर से तीन घंटे के लिए लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के समय हुई थी।

ये भी पढ़ें… हाईकोर्ट का आदेश: लॉकडाउन के चलते दोषियों को नहीं मिलेगी जमानत

साढ़े सात हजार पुलिस कर्मियों को तैनात

नमाज के दौरान पुलिस और अन्य लोगों के बीच झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ पुलिस वालों को अपने घरों में शरण दी और उन्हें उपद्रवियों से बचाया। ये घटना तब हुई जब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले मस्जिद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची। पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने पत्तथर फेंके और उस व्यक्ति ने क्षेत्र के लोगों को इकट्ठा कर लिया इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

सिंध सरकार ने कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को 12 बजे से 3 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। सिंध की तरह ही पाकिस्तान के अन्य प्रांतों में भी शुक्रवार की नमाज पर रोक लगा दी गई थी। सरकार कराची में साढ़े सात हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया था।

देखा जाए तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे अब तक जहां 2637 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही 40 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। जिसके चलते सभी आयोजनों और लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें… सैय्या जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया…जानिए वो कारण, जिनसे प्यार में पड़ता है दरार

Tags:    

Similar News