करोड़ों की मस्जिदें: बहुत धनी हैं ये, खूबसूरत तस्वीरें देख हो जायेंगे हैरान

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस्लाम धर्म को मानते हैं, इस्लाम धर्म का पवित्र त्योहार बकरीद जिसे ईद-उल-अज़हा और ईद-उल-ज़ुहा होता है आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे बड़ी और धनी मस्जिदों के बारे बताने जा रहे हैं,

Update: 2020-01-23 07:33 GMT

नई दिल्ली: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस्लाम धर्म को मानते हैं, इस्लाम धर्म का पवित्र त्योहार बकरीद जिसे ईद-उल-अज़हा और ईद-उल-ज़ुहा होता है आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे बड़ी और धनी मस्जिदों के बारे बताने जा रहे हैं, तो आइये जानते हैं कि आखिर कहां है ये मस्जिदें...

(1.) अल फतह मस्जिद

बहरीन के अल फतह मस्जिद को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। इस मस्जिद का क्षेत्रफल 6,500 स्क्‍वॉयर मीटर में फैला है। इस मस्जिद को निर्माण 1987 में शेख सलमान अल खलीफा ने करवाया था। इसके बारे में ये भी कहा जाता है की इसको बनाने में 100 मिलियन डॉलर यानी की 7000 करोड़ रुपए का खर्चा आया था।

(2.) इमाम अली मस्जिद

इराक के नजफ शहर में स्थित' अली मस्जिद, शिया मुस्लिमों के लिए पवित्र स्थल है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद हैं। मस्जिद का निर्माण 977 में हुआ था। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग इमाम अली के सजदे में सिर झुकाने आते हैं।

(3.) अल अजहर मस्जिद

मिस्र में स्थित अल अजहर मस्जिद का निर्माण 970 में कराया गया था। यह मस्जिद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद हैं,और इसे सुन्नी इस्लाम का सबसे प्रतिष्ठित "विश्वविद्यालय" के रूप में भी जाना जाता है।

(4.) इमाम मस्जिद इसफहान

ईरान की यह मस्जिद शाह मस्जिद के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की बनावट पारसी आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना मानी जाती है। इस मस्जिद का निर्माण 1611 में शुरू किया गया था। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद हैं।

(5.) अल मस्जिद अल नवाबी

सऊदी अरब के मदीना में स्थित इस मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि इसे पैंगबर साहब ने बनवाया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक हैं। सऊदी अरब के शहर मदीना में स्थित इस्लाम का दूसरा पवित्र स्थान है।

Tags:    

Similar News