होगा भयानक विश्वयुद्ध: आख़िर क्यों अमेरिका ने छेड़ दी जंग, दो देश की लड़ाई में जाना बनेगा घातक

बीते कई दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव अब और प्रचंड रूप लेता जा रहा है। ऐसे में अमेरिका ने रूस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला किया तो अंजाम भयानक होंगे।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-04 05:09 GMT

रूस यूक्रेन युद्ध 2021 (फोटो- सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine Relations : रूस और यूक्रेन के बीच काफी दिनों से चल रहा तनाव (russia-ukraine conflict) अब और प्रचंड रूप लेता जा रहा है। इस मसले पर अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भी हालातों में सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में ताजा जानकारी मिली है कि अमेरिका (America) ने रूस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला किया तो अंजाम भयानक होंगे।

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने साफ शब्दों में कह दिया है कि हमले की स्थिति में उसके पास कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। इन हालातों में अब अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (russia-ukraine conflict) होता है और अमेरिका में दखल जरूर करेगा। जिसके बाद दो देशों की लड़ाई विश्व युद्ध(World War) में बदल सकती है।

यूक्रेन में दहशत का माहौल

इस बारे में यूक्रेन के रक्षा मंत्री ऑलेक्सी रेजनीकोव ने संसद में तनाव को लेकर बताया कि रूस ने सीमा पर 94000 से ज्यादा सैनिकों को इकट्ठा किया हुआ है। इस पर उन्होंने आशंका जताई कि जनवरी के आखिर में रूसी सेना कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकती है। जिसके बाद से यूक्रेन में दहशत का माहौल है।

साथ ही यूक्रेन ने ये भी दावा किया कि रूस (Russia) ने बॉर्डर पर 94,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है और जनवरी के आखिरी तक सैनिकों की संख्या में और भी वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। 

फोटो- सोशल मीडिया

जबकि यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा, 'बॉर्डर के नजदीक और क्रीमिया में रूसी सैनिकों की संख्या 94,300 होने का अंदाजा जताया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी खुफिया एजेंसियों के विश्लेषण से पता चला है कि रूस बड़े पैमाने पर सैनिकों को तैनात कर सकता है। अगले साल तक हालात(russia-ukraine conflict) ज्यादा खतरनाक हो सकते है'।

विश्व युद्ध की तैयारी

अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने शुक्रवार रूस और यूक्रेन मामले (russia-ukraine conflict) को लेकर कहा कि यदि रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हुई तो जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन इसमें दखल देगा। 

वहीं साकी ने आगे कहा कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन (Vladimir Putin) ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे पड़ोसी देश पर हमला(russia-ukraine conflict) कर सकें। इसलिए हम उन इलाकों में पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं।

बता दें, नाटो ने यूक्रेन का साथ देने का ऐलान किया है। यूक्रेन के साथ रूस के इस आक्रामक बर्ताव को लेकर ब्रसेल्स स्थित नाटो के कार्यालय ने कई बार बयान जारी कर निंदा की है। वैसे तो यूक्रेन नाटो का पूर्ण सदस्य नहीं है, जिसकी वजह से नाटो चाह कर भी इस सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले सकता है। लेकिन नाटो यूक्रेन को मजबूत करने के लिए हथियारों की सप्लाई कर रहा है।

Tags:    

Similar News